फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The officials are not working according to the plan of the central and state governments ganga cleaning

Varanasi: केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना के अनुरूप काम नहीं कर रहे अधिकारी, पार्षदों ने बताया क्षेत्र का हाल

Tue, 16 Aug 2022 06:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 16 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

वाराणसी में एक बार फिर गंगा प्रदूषण का मामला सामने आया है। जिसमें अधिकारियों की लापरवाही भी  उजागर हुई है। कई अधिकारी भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजना के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। विभिन्न वार्ड के पार्षदों ने इसका कारण और अपने-अपने क्षेत्र का हाल बताया। 

विज्ञापन
The officials are not working according to the plan of the central and state governments ganga cleaning
गंगा प्रदूषण

विस्तार

गंगा प्रदूषण का मामला एक बार फिर सामने आया है। जिसमें विभाग की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। दरअसल, गिलट बाजार क्षेत्र, राजश्री नगर, पत्रकारपुरम कालोनी, अज्जी अलीफा गली,तागागली, सदर तहसील ,सूफिनगर, धूवानी गली,विशाल के पीछे के क्षेत्रों में सीवर लाईन नहीं है। वहीं भूमिगत जल निकासी में ही सभी लोगों का सीवर बहता है जो नालों के माध्यम से वरूणा नदी के द्वारा गंगा जी में जाता है।
विज्ञापन


भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजना है कि गंगा साफ हो लेकिन अधिकारीगण, शासन की मंशा के विपरीत काम र्य कर रहे हैं । वहीं जहां भी गंगा प्रदूषण पर काम गया है वहां भी घोटाले हैं। अधिकारी व ठेकेदार कि मिलीभगत से कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

The officials are not working according to the plan of the central and state governments ganga cleaning
पाण्डेयपुर वार्ड के पार्षद अशोक मौर्या - फोटो : अमर उजाला
पाण्डेयपुर वार्ड के पार्षद अशोक मौर्या ने बताया की उनके वार्ड में जगह-जगह कूड़ा उठाने की समस्या है। कुछ जगह अनियमित रोड कटिंग के कारण अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है या लीकेज की समस्या शुरू हो जाती है। अनियंत्रित रोड कटिंग पर सख्ती बरती जानी चाहिए।

The officials are not working according to the plan of the central and state governments ganga cleaning
सरसौली पार्षद सुनील सोनकर - फोटो : अमर उजाला
सरसौली पार्षद सुनील सोनकर ने बताया की उनके क्षेत्र के भोजूबीर सिंधौरा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से सड़कों का बुरा हाल है क्योंकि पानी निकासी की वजह से पैसे की बर्बादी होती है। 
विज्ञापन

The officials are not working according to the plan of the central and state governments ganga cleaning
पार्षद जय सोनकर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सबसे युवा पार्षद जय सोनकर(नई बस्ती )ने बताया कि बघवानाला स्थित नाले पर आवागमन के लिए एक पुल की आवश्यकता है क्योंकि यह तीन वार्डों की सीमा पर स्थित है। जो हुकुलगंज, नई बस्ती,पहड़िया के लोगों के संपर्क के लिए अच्छा साधन हैष। जिसके लिए प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed