{"_id":"67e05688c47184d2bd04f923","slug":"the-noise-of-ropeway-construction-machines-has-subsided-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : रोपवे निर्माण की मशीनों का शोर शांत हुआ, शिकायत के बाद आवाज पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : रोपवे निर्माण की मशीनों का शोर शांत हुआ, शिकायत के बाद आवाज पर लगी रोक
Mon, 24 Mar 2025 12:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:14 AM IST
सार
देर रात तक रोपवे निर्माण के कार्य के कारण मशीनों के शोर से नींद खराब होने की शिकायत के बाद निजी संस्था आगे आई और अब शोर को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि लक्सा क्षेत्र में रोपवे निर्माण में लगी मशीनों के आवाज से नींद खराब होने की शिकायत पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मशीनों के शोर को बंद कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद भी मशीनों के शोर से आसपास के घरों और होटल आदि के लोग परेशान थे। उन्होंने वीडियो बनाकर, शनिवार-रविवार के बीच की रात पुलिस को एक्स पर शिकायत भेजी। कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक ध्वनि प्रदूषण इंसान की नींद और स्वास्थ्य पर गहरा असर करता है और लोगों की उम्र को कम कर रहा है।
विज्ञापन