{"_id":"5e88e1d58ebc3e72b85c2a2d","slug":"the-newborn-is-named-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात का नाम रखा ‘कोरोना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात का नाम रखा ‘कोरोना’
Sun, 05 Apr 2020 01:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान एक परिवार में खुशियां आई तो इसे यादगार बनाने के लिए घरवालों ने शिशु का नाम ‘कोरोना’ रख दिया। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के सीयर पुलिस चौकी के होमगार्ड रियाजुद्दीन की पत्नी शमा परवीन ने शुक्रवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर स्थित महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ग्राम निवासी होमगार्ड रियाजुद्दीन ने बताया कि उसने अपने नवजात शिशु का नाम कोरोना रखा है। कोरोना नामकरण को लेकर पूछे जाने पर कहा कि वर्तमान समय में समूचा विश्व कोरोना से जूझ रहा है। मेरा बेटा यह संदेश देने का काम करेगा कि लोग कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतें।
विज्ञापन