फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mystery of murder and burning of a young man got complicated.

Varanasi News: युवक की हत्या कर जलाने की गुत्थी उलझी

Tue, 24 Sep 2024 04:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
The mystery of murder and burning of a young man got complicated.
युवक की हत्या कर जलाने की गुत्थी उलझी
विज्ञापन


- पुलिस अब जमीन विवाद और आशनाई को भी वजह मान कर जांच कर रही

- नामजद पांच आरोपी पुलिस की निगरानी में, लापता हुई किशोरी और युवक से हुई पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

शिवपुर (वाराणसी)। दांदूपुर गांव निवासी नितेश मौर्या (18) की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। नामजद पांच आरोपियों सहित 13 लोगों से लंबी पूछताछ के बाद भी शिवपुर थाने की पुलिस और एसओजी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। किशोरी के साथ लापता हुए रितिक गौड़ (नितेश का दोस्त) को भी अलीगढ़ से लाकर पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अब जमीन विवाद और आशनाई को भी वारदात की वजह मानकर पड़ताल शुरू की है।

दांदूपुर गांव निवासी नितेश का अधजला नग्न शव उसके घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर रिंग रोड के किनारे झाड़ी में गत 21 सितंबर को मिला था। नितेश के भाई अनिल की तहरीर पर गांव के ही संजय गौड़, सुनील गौड़, संदीप गौड़, अनिल गौड़ और प्रदूम गौड़ के खिलाफ शिवपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अनिल का आरोप है कि संजय का भतीजा रितिक एक किशोरी के साथ लापता है। 20 सितंबर की रात संजय और सुनील उसके घर आए थे। दोनों ने नितेश से कहा था कि रितिक और किशोरी के लापता होने के पीछे तुम्हारा ही हाथ है। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने नितेश की हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया है। पुलिस की पूछताछ और सर्विलांस की मदद से अब तक की पड़ताल में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया है जिसके आधार पर पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि घटना की जांच जारी है। ठोस साक्ष्य के आधार पर ही पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को नितेश के घर आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

नितेश मौर्या की हत्या की जानकारी पाकर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या सोमवार को उसके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। शाम के समय नितेश के घर चंदौली से सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और हरसंभव मदद करने को कहा। सपा सांसद ने कहा कि 25 सितंबर को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम नितेश के घर आकर घटना और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेगी। जिलाधिकारी से हमारी मांग है कि किसान होने के नाते पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। सपा सांसद को शिवपुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed