फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The municipal corporation has filed a complaint against 8 shopkeepers of the illegal fish market in Chaukaghat, requesting that an FIR be registered.

Varanasi News: नगर निगम ने चौकाघाट अवैध मछली मंडी के 8 दुकानदारों पर प्राथमिकी के लिए दी तहरीर

Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has filed a complaint against 8 shopkeepers of the illegal fish market in Chaukaghat, requesting that an FIR be registered.
हनुमान मंदिर के पास 500 मीटर के दायरे में नियम विरुद्ध संचालन, स्थानीय लोगों ने जताई थी आपत्ति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम ने मंदिरों के पास चौकाघाट अवैध मछली मंडी के आठ दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चेतगंज थाने में तहरीर दी। शनिवार को नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. संतोष पाल की तहरीर पर मछली के दुकानदारों का नाम भी दिया। तहरीर में धार्मिक भावनाओं और जन-स्वास्थ्य का हवाला दिया गया। बताया गया है कि इससे भारी गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। जबकि मछली मंडी के 500 मीटर के दायरे में प्रसिद्ध मूंछ वाले हनुमान जी का मंदिर है। अवैध दुकानों के संचालन से दर्शनार्थियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और जन-स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस के साथ ही चालान किया जा चुका है। 22 जनवरी को निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दुकानों को बंद भी कराया था। बावजूद, आरोपियों ने नियमों को ताक पर रखकर दोबारा मछली की दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article