फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The municipal corporation demolished 12 meat shops in Awaleshpur using a JCB and confiscatedmesh screens.

Varanasi News: जेसीबी से ध्वस्त कीं मीट की 12 दुकानें, आठ जालियां जब्त; अफसर बोले- सावन में ये सब नहीं चलेगा

Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
सार

सावन में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों पर प्रतिबंध के अनुपालन के लिए नगर निगम ने शनिवार को अवलेशपुर में अभियान चलाया। जेसीबी से 12 मीट की दुकानें ध्वस्त कराई गईं और आठ जालियां जब्त की गईं। नगर निगम की टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
The municipal corporation demolished 12 meat shops in Awaleshpur using a JCB and confiscatedmesh screens.
जेसबी से हटाई गईं दुकानें। - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों पर प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाया। नगर निगम की पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने चितईपुर थानाध्यक्ष व पुलिस बल के साथ अवलेशपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जेसीबी से 12 मीट की दुकानों को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान आठ जालियां भी जब्त की गईं। कार्रवाई से क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान का उद्देश्य सावन के दौरान जनभावनाओं और धार्मिक पवित्रता को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित दुकानों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों पर प्रतिबंध के बावजूद संचालन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने अवलेशपुर में कई दुकानों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया गया। इसके अलावा दुकान संचालन में इस्तेमाल की जा रही आठ जालियां भी जब्त कर ली गईं। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान आसपास के दुकानदारों और लोगों की भीड़ जुट गई।

नगर निगम की टीम ने शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि प्रतिबंधित अवधि में किसी भी तरह की मांस, मछली या मुर्गे की दुकान संचालित करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग वार्डों और प्रमुख बाजारों में अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। दोबारा उल्लंघन करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Varanasi News: जेसीबी से ध्वस्त कीं मीट की 12 दुकानें, आठ जालियां जब्त; अफसर बोले- सावन में ये सब नहीं चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed