{"_id":"6a0766f9aa9124fe810098c2","slug":"the-mountain-was-broken-by-the-death-of-the-son-mourning-spread-varanasi-news-c-193-1-svns1023-155182-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बेटे की मौत से टूटा पहाड़, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बेटे की मौत से टूटा पहाड़, पसरा मातम
विज्ञापन
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी प्रवीण कुमार उपाध्याय उर्फ प्रिंस की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गांव में शोक की लहरहै। शुक्रवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा।
अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा रही कि परिवार का सहारा अचानक छिन गया। प्रवीण (33) अपने मित्र अवनीश पाण्डेय के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे।
फैजाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा भिड़ी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। संवाद