Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mother also died within 40 hours of the death of her son and daughter.

Varanasi News: बेटे-बेटी की माैत के सदमे में 40 घंटे के भीतर मां की भी मौत

Thu, 26 Mar 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The mother also died within 40 hours of the death of her son and daughter.
वाराणसी। लहरतारा में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए धमाके में झुलसी गिरिजा देवी की इलाज के दौरान बुधवार देर शाम बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे में बेटा-बेटी की मौत के 40 घंटे बाद यह तीसरी मौत है। वहीं, घटना में घायल बड़ा बेटा अमन चौधरी का इलाज जारी है। लहरतारा में सोमवार सुबह 7:27 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हुआ, जिससे मकान ढह गया। मलबे में दबकर गिरिजा देवी के छोटे भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौत हो गई थी। वहीं, गिरिजा देवी और बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार देर शाम गिरिजा देवी की भी मौत हो गई, जबकि अमन कुमार चौधरी का इलाज चल रहा है। 40 घंटे के भीतर तीन मौतों के बाद परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों में गहरा सदमा है। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, गिरिजा देवी की मौत के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। रिश्तेदार और पड़ोसी गमगीन हैं। उनका कहना है कि एक ही हादसे में मां, बेटा और बेटी की मौत ने सभी को झकझोर दिया है, जबकि बड़ा बेटा अभी भी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग अब भी सहमे हुए हैं। धमाके की आवाज को याद कर लोग डर रहे हैं। कई लोगों ने अपने घरों में गैस सिलिंडर और रेगुलेटर की जांच कराई, जबकि कुछ ने पाइप बदलवाए। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed