फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The model of this school of Varanasi will now be implemented in the entire state

वाराणसी के इस स्कूल का मॉडल अब पूरे प्रदेश में होगा लागू, सीएम योगी ने दिए आदेश 

Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The model of this school of Varanasi will now be implemented in the entire state
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में शुरू की गई अनोखी पहल मेरा घर मेरा स्कूल का बनारस मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सेवापुरी ब्लॉक से इस अनोखी पहल की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अब पूरे प्रदेश में लागू करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के दौरान उन्होंने जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की सराहना की थी। 

विज्ञापन


कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बनारस में मेरा घर मेरा स्कूल की शुरुआत की गई थी। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के दौर में करीब 6 महीने से स्कूल बंद हैं जिसकी वजह से बच्चे अपनी क्लास और पढ़ाई से दूर हैं।
विज्ञापन


स्कूल और किताबों से बच्चों की दूरी कम करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत जिले के 80 प्रतिशत बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बच्चों को घर पर ही स्कूल जैसा माहौल उपलब्ध कराने के लिए टाइम टेबल भी तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पहल में शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशकों के साथ-साथ गांव के उत्साही युवाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। इन युवाओं को बाल पथिक व युवा पथिक का दर्जा भी दिया गया है।

कोरोना काल खत्म होने के बाद स्कूल खोलने पर इन युवा पथिक और बाल पथिकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से मोहल्ला पाठशाला भी संचालित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed