फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The miscreants beat up the man due to the dispute over house division.

Varanasi News: मकान बंटवारे की रंजिश में मनबढ़ों ने पीटा

Tue, 26 May 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the man due to the dispute over house division.
वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के टोडरपुर में सोमवार शाम मकान बंटवारे की रंजिश में मनबढ़ पट्टीदारों ने मनोज कुमार सिंह की घर में घुसकर पिटाई कर दी। बेरहमी से पिटाई और पैर में चोटें आई हैं। डायल-112 के पहुंचने पर मनबढ़ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने घटना का वीडियो भी बनाया है। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मकान बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है। चाचा मकान में रहते हैं, उन्होंने मकान गिराने के लिए कहा था। जब मकान गिरा तो पट्टीदार के ही तीन युवक शाम साढ़े 6 बजे घर पहुंचे और गालीगलौज कर पिटाई की। घर में घुसकर मारा पीटा। पिटाई से पैर में चोट हैं। डायल-112 के जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि घटना की सूचना पर संबंधित चौकी की पुलिस गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आराेपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article