{"_id":"5740c5b04f1c1bf876ac717c","slug":"the-mantra-of-self-employed-rural-women-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण महिलाओं को देंगे स्वरोजगार का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण महिलाओं को देंगे स्वरोजगार का मंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
जयापुर पहुंचे विनय कुमार सक्सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयापुर की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग उन्हें मदद करेगा। गांव में महिलाओं के लिए आयोग की मदद से संचालित सिलाई केंद्र और चरखा केंद्र को विस्तार दिया जाएगा। संसाधन बढ़ाने के साथ ही यहां प्रशिक्षण ले रही महिलाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
शनिवार की शाम पीएम के गोद लिए गांव जयापुर पहुंचे खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने यह एलान किया। सक्सेना ने ग्राम प्रधान नारायण पटेल के साथ बालिका विद्यालय में संचालित सिलाई केंद्र और चरखा केंद्र का भ्रमण करने के बाद यहां संसाधन बढ़ाने के लिए भूखंड की व्यवस्था करने को कहा।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय सक्सेना ने कहा कि गांव के लोग जमीन उपलब्ध करा दें तो आयोग भवन अपने संसाधन से निर्मित करा देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण जरूरी है। कहा कि कृषक विकास ग्रामोद्योग संस्थान सेवापुरी की देखरेख में यहां सिलाई केंद्र पहले से चल रहा है। फिलहाल यहां सिलाई की दस आधुनिक मशीनें हैं। नए भवन निर्माण के बाद इसकी संख्या बढ़ाकर 25 की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक चरखे की संख्या मेंभी इजाफा किया जाएगा। नया भवन बन जाने के बाद यहां सौ इलेक्ट्रॉनिक चरखों की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल यहां 25 परिवारों को रोजगार मुहैया है। आयोग यहां पावरलूम भी स्थापित करेगा।
ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने आयोग के अध्यक्ष को जल्द से जल्द गांव में भूखंड दिलाने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को भी सांसद आदर्श गांव के निरीक्षण को आना था मगर ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय सक्सेना के साथ विभागीय अधिकारी भी जयापुर पहुंचे थे।