फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The life journey of Kathak Queen will come alive on the big screen

बड़े पर्दे पर जीवंत होगी कथक क्वीन की जीवन यात्रा

Thu, 11 Nov 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The life journey of Kathak Queen will come alive on the big screen
कथक क्वीन सितारा देवी की 101वीं जयंती पर उनके चाहने वालों को उनके जीवन यात्रा बड़े पर्दे पर जीवंत होगी। सितारा देवी के बेटे रंजीत बारूत ने इसकी घोषणा कर दी है। सितारा देवी की 102वीं जयंती पर सितारा देवी के प्रशंसकों को उनकी बायोपिक देखने को मिलेगी। संभावना है कि सितारा देवी की नातिन ही बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

सितारा देवी की बेटी जयंतीमाला मिश्रा फिल्म का निर्देशन करेंगे और स्क्रिप्ट रंजीत बारूत ने तैयार की है। जयंती माला मिश्रा ने बताया कि फिल्म में सितारा देवी की जीवनयात्रा के सभी पहलू शामिल होंगे। फिल्म पूरी तरह से बनारस पर ही आधारित होगी। 1920 में कोलकाता में जन्म, तीन साल की उम्र में बनारस आगमन, पं. शंभु महाराज तथा पंडित बिरजू महाराज के पिता पं. अच्छन महाराज से नृत्य की आरंभिक शिक्षा ग्रहण करने, 11 वर्ष की उम्र में ही फिल्म नगरी मुंबई के लिए प्रस्थान करने के प्रसंग फिल्म में होंगे।
विज्ञापन

मात्र बीस वर्ष की उम्र में चंबल के डाकुओं से घिरने के बाद उन्होंने अपने नृत्य कौशल से डाकुओं को अपने आगे नतमस्तक होने पर विवश कर दिया था। यह घटना वर्ष 1940 के आसपास की है। वर्ष 1965 में पं. किशन महाराज के साथ दिल्ली के एक कार्यक्रम में सेना के एक जवान की फरमाइश पर उन्होंने बिना किसी तैयारी के अपने घुंघरूओं से मशीनगन की तड़तड़ाहट निकाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारा देवी को भारत सरकार ने दो बार पद्मभूषण देने की घोषणा की, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने इंकार कर दिया। उनके इनकार के कारणों का खुलासा भी फिल्म करेगी। सितारा देवी के शिष्य व नाती विशाल कृष्णा ने बताया कि फिल्म में सितारा देवी के अलग-अलग उम्र के हिसाब से किरदार निभाने के लिए हर उम्र की कथक नृत्यांगनाओं को मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया गया है। सितारा देवी की बायोपिक की घोषणा के बाद फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने ट्वीट करके हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed