फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Kashi Vishwanath Express arrived at Banaras Station with a delay of 2 hours and 40 minutes.

Varanasi News: बनारस स्टेशन पर 2 घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ

Tue, 30 Jun 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Kashi Vishwanath Express arrived at Banaras Station with a delay of 2 hours and 40 minutes.
वाराणसी। ट्रेनों की लेटलतीफी इन दिनों जारी है। नई दिल्ली, लखनऊ सहित अन्य रूटों से आने वाली ट्रेनों के वाराणसी और बनारस स्टेशन पर देरी से पहुंचने की वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4:40 बजे के निर्धारित समय के बजाय 2 घंटे 40 मिनट की देरी से 7:20 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ में आलमनगर से उतरहटिया तक रूट डायवर्ट होने का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। इसके साथ ही दिल्ली से आने वाली 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे के निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से पहुंची। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6:10 बजे के निर्धारित समय से 1 घंटा 35 मिनट की देरी से 7:45 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे के निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से 8:45 बजे पहुंची। रोहतक से कामाख्या जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 12 बजे के निर्धारित समय से 1 घंटा 40 मिनट की देरी से दोपहर 1:40 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed