फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The innocent crushed the tractor out, death

बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत

Wed, 27 May 2015 02:33 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
The innocent crushed the tractor out, death

वाराणसी। नो इंट्री के बावजूद शहर की व्यस्त सड़कों पर ओवरलोड वाहन मौत का सबब बनकर दौड़ रहे हैं। हादसों में कई बेकसूरों की जान चली जाने के बावजूद वाहनों से वसूली करने वाली पुलिस ऐसे वाहनों पर रोक  नहीं लगा पा रही है।

विज्ञापन

 इसकी वजह से ही मंगलवार की शाम नो इंट्री में गेहूं लादकर जा रहे ओवरलोड बेकाबू ट्रैक्टर ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर में घर के पास खेल रहे मासूम खुशहाल (10) को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नो इंट्री में हुए हादसे को लेकर गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। साथ ही भाग रहे चालक और खलासी की पिटाई करते हुए ट्रैक्टर में तोडफोड़ कर आगजनी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।  
विज्ञापन

भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी, सुदामापुर निवासी राजेश सोनकर ठेले पर लहसुन बेचते हैं। उनका पुत्र खुशहाल शाम करीब पांच बजेे घर के पास ही अपने दोस्त आकाश के साथ खेल रहा था। आकाश साइकल चला रहा था और खुशहाल उसके पीछे दौड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सुदामापुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खुशहाल को रौंद दिया। पिछले पहिए के नीचे आने से मौके ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक और खलासी को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की पिटाई की।
इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख लोग आक्रोशित हो गए। ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। नो इंट्री में दौड़ रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने तथा पीडि़त परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया।
उनका कहना था कि पुलिस ओवरलोड वाहनों से वसूली में मस्त है। प्रतिबंध के बावजूद नो इंट्री मेें पुलिस  ओवरलोड वाहनों को दौड़ने की छूट दे रही है। इसके चलते ही खुशहाल को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पूर्व में भारी नो इंट्री में ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से तीन हादसे हो चुके हैं।

 सूचना पर रात सात बजे भाजपा विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव और एसपी सिटी, एसीएम प्रथम समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। विधायक ने ढाई हजार रुपये की मदद दी। एसीएम ने भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की रोक लगाई जाएगी। रात आठ बजे हंगामा समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed