फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The ideal form of woman is shown in Aryan woman, the feeling of Sita element is presented through poetry

Varanasi News: आर्य महिला में दिखा नारी का आदर्श रूप, कविता से प्रस्तुत किया सीता तत्व का भाव

Wed, 22 Apr 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The ideal form of woman is shown in Aryan woman, the feeling of Sita element is presented through poetry
आर्य महिला कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित हुईं छात्राएं
आर्य महिला पीजी कॉलेज के महर्षि ज्ञानानंद महाराज सभागार में रामायण के नारी के आदर्श स्वरूप, त्याग, धैर्य और शक्ति पर विद्वान समाज, कवियों और छात्राओं की मंडली लगी। मंगलवार को काव्यार्चन सत्र में कवयित्री अंजू चौबे और करुणा सिंह ने ‘सीता तत्व’ और ‘रामायण शक्ति’ के भावों को प्रस्तुत कर दर्शकों को विभोर कर दिया। छात्राओं ने समूहगान और नृत्य-नाटिका कर रामायण के कई स्त्री पात्रों के संवाद, भावभंगिमा और संघर्ष को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर आधुनिक नारी की मनोस्थिति दिखाई। यहां अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या और नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की ओर से नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत सीता तत्व परिसंवाद और रामायण शक्ति तत्व उत्सव के तहत एकदिवसीय संगोष्ठी, संभाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक उत्सव हुए।
विज्ञापन


संभाषण प्रतियोगिता में आर्य महिला पीजी कॉलेज और आर्य महिला एनएम मॉडल स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में साक्षी यादव ने पहला, श्रेयषी पांडेय ने दूसरा, जबकि परि जायसवाल और सृष्टि सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्पिता त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 79 छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, आयोजक पूजा दीक्षित, संस्थान के निदेशक जयेंद्र कुमार, प्रो. सुचिता त्रिपाठी और प्रो. जया मिश्रा मौजूद रहीं। संचालन समन्वयक दीपा जोशी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना दीक्षित ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed