फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The hurdles were overcome four-lane, start working

फोर लेन की अड़चनें हुईं दूर, काम शुरू

Sun, 23 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 23 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
The hurdles were overcome four-lane, start working
रोड - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से नेपाल तक वाया आजमगढ़ और अंबेडकर नगर फोर लेन हाईवे की सारी अड़चनें दूर कर एनएचएआई ने काम शुरू करा दिया है। 180 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग का निर्माण जून 2017 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र को जोड़ते हुए नेपाल की सीमा तक फोर लेन हाईवे के लिए एनएचएआई ने किसानों को मुआवजा भुगतान करने के साथ ही पेड़ों की कटाई का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


अब जेसीबी लगाकर खेतों को समतल करते हुए सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। एनएचाआई के उप प्रबंधक इंद्रेश ने बताया कि कि इस समय मिट्टी का बेस बनाने का काम चल रहा है। जहां की मिट्टी ठीक नहीं है, वहां खुदाई कराकर बाहर से मिट्टी मंगाकर डाली जा रही है। बताया कि आबादी एरिया में सड़क की चौड़ाई 26 मीटर होगी। इस समय गोइंठहा से चमरहा, महावीर, कटारी, टिसौरा और दानगंज से जौनपुर के चंदवक तक काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed