फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The height of buildings within 20 km radius of Babatpur Airport will be from 92 to 192 meters.

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट के 20 किमी दायरे में भवनों की ऊंचाई होगी 92 से 192 मीटर तक

Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The height of buildings within 20 km radius of Babatpur Airport will be from 92 to 192 meters.
कलर कोड जोन मैप के अनुसार कराएंगे निर्माण, वीडीए से लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वीडीए ने बाबतपुर एयरपोर्ट से 20 किमी दायरे में बनने वाले नए मकानों और हाईराइज भवनों की ऊंचाई 192 मीटर से ज्यादा नहीं होगी। इसके लिए कलर कोड जोन मैप तैयार किया गया है। कुल सात कैटेगरी बनाई गई है। इनमें छह एरिया में निर्माण की ऊंचाई तय की गई है। जबकि सातवीं कैटेगरी में निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति लेना अनिवार्य है।
पुराने निर्माण की ऊंचाई को नागर विमानन मंत्रालय (वायुयान प्रचालन के संरक्षण के लिए ऊंचाई प्रतिबंध) नियम 2020 के प्रावधानों के तहत कम कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत वीडीए और एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी हर हफ्ते क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान जिन मकानों और भवनों की ऊंचाई अधिक होगी उसे चिह्नित किया जाएगा। बीते एक माह में सर्वे के दौरान 15 भवन और 4 मोबाइल टावरों को चिह्नित किया गया है। इनकी ऊंचाई मानक से अधिक है। इसे कम करने के लिए वीडीए ने नोटिस दिया है। इनमें से दो भवन स्वामियों ने अपने मकान की ऊंचाई को कम कर दिया है। जनता की सुविधा के लिय भारतीय विमानपत्तन की ओर से एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे का कलर कोड जोन मैप तैयार किया गया है। जो वीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

--------
इनसेट
20 किमी दायरे के कलर मैप में मकान व भवनों की ऊंचाई
ग्रीन कलर एरिया : 192 मीटर ऊंचाई
गुलाबी कलर एरिया : 162 मीटर ऊंचाई
गोल्डेन कलर एरिया : 122 मीटर ऊंचाई
लाइट ग्रीन कलर एरिया : 112 मीटर ऊंचाई
ब्लू कलर एरिया : 102 मीटर ऊंचाई
परपल कलर एरिया : 92 मीटर ऊंचाई
-----
कोट्स
एयरपोर्ट के 20 किमी दायरे में होने वाले निर्माण की ऊंचाई तय की गई है। इसके लिए कलर कोड जोन मैप वीडीए की वेबसाइट पर है। इसके अनुसार ही निर्माण कराना है। कुछ इलाकों में निर्माण के लिए अनुमति लेनी होगी। बगैर अनुमति के निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, सचिव, वीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed