फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The heat of the sun increased, there is a possibility of heat wave from next week

सूरज की तल्खी बढ़ी: यूपी में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा बनारस, अगले सप्ताह से लू चलने के आसार

Mon, 28 Mar 2022 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2022 10:30 AM IST
सार

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि राजस्थान से गर्म हवाएं तेजी से आ रही हैं। रविवार को दिन में 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन
The heat of the sun increased, there is a possibility of heat wave from next week
वाराणसी तेज धूप से बचने के लिए छात्राओं ने चेहरे को ढंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है।  आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। इसके साथ लू भी चलने के आसार हैं।  पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म शहर आगरा रहा, जहां का तापमान अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जबकि इसके बाद वाराणसी 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले सप्ताह तक तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिनों से बनारस में समेत आसपास के जिले में जिस तरह से गर्म हवाएं चल रही हैं उसका असर सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलती रही। दोपहर में 12 बजे के बाद तो ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग का गोला बरस रहा है।
विज्ञापन


आमतौर पर दोपहर में शहर की जिन सड़कों पर अधिक भीड़ दिखती थी, वहां भी सन्नाटा दिख रहा था। रास्तों पर लोग दो पहिया पर भी मुंह बांधकर गाड़ी चलाते रहे। शाम 5 बजे के बाद जब धूप थोड़ी कम हुई तो राहत देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रहीं हवाएं

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि राजस्थान से गर्म हवाएं तेजी से आ रही हैं। रविवार को दिन में 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। औसत तापमान के हिसाब से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच-पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा हैं।

शहर    अधिकतम    न्यूनतम
आगरा           39.9    20.0
वाराणसी    39.6    19.6
प्रयागराज    39.2    19.4
लखनऊ    38.0    21.6
गोरखपुर    35.6    19.8
कानपुर            35.0    20.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed