{"_id":"6075dde18ebc3ee652700dfa","slug":"the-headmistress-of-kharagjepur-is-also-in-the-list-of-suspected-teachers-varanasi-news-vns584914711","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगजेपुर की प्रधानाध्यापिका भी संदिग्ध शिक्षकों की सूची में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगजेपुर की प्रधानाध्यापिका भी संदिग्ध शिक्षकों की सूची में
विज्ञापन
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत कुछ अध्यापक फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। एसटीएफ ने जांच के दौरान एक वाहन से 76 संदिग्ध शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख बरामद किए थे। इन शिक्षकों में खरगजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी का भी नाम है। एसटीएफ ने इनको संदिग्ध शिक्षकों की सूची में शामिल किया है।यह मामला सामने आने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कई नोटिस जारी किया लेकिन उन्होंने अभिलेखों के साथ प्रस्तुत होने की जगह मेडिकल ले लिया। बीएसए ने 24 अप्रैल तक उपस्थित होने की मोहलत दी है। इसके बाद शासनादेश के अनुरूप कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एसटीएफ ने जांच अभियान में एक वाहन से 76 संदिग्ध शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख बरामद किए थे। इनमें संबंधित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन का भी अभिलेख है। एसटीएफ ने जांच पड़ताल मेें प्रधानाध्यापिका सुमन देवी को संदिग्ध की सूची में डाल दिया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी तथा बीएसए की तरफ से सुमन देवी को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह नोटिस का जवाब देने की जगह मेडिकल अवकाश पर चली गईं। सुमन देवी दो नवंबर 2020 से अनुपस्थित चल रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 24 अप्रैल तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शैक्षिक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की मोहलत प्रधानाध्यापिका को दी गई है। अगर वह अपना पक्ष नहीं रखती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---