फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The groom reached the police station for permission for single marriage, police returned

एकल विवाह की अनुमति के लिए थाने पहुंचा दूल्हा, पुलिस ने लौटाया

Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The groom reached the police station for permission for single marriage, police returned
चौबेपुर (वाराणसी)। सिर पर सेहरा बांधे, शादी का पोशाक धारण कर और गले में ‘मैं भी जिंदा हूं’ का पोस्टर लटकाए दूल्हा शनिवार की दोपहर थाने पर पहुंच गया। समाधान दिवस पर शिकायतों की सुनवाई में जुटे सीओ और थानेदार के सामने अचानक दूल्हा एक प्रार्थना पत्र लेकर खड़ा हो गया और कहा कि एकल विवाह की अनुमति प्रदान की जाए। ऐसा मामला आने पर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रकरण समझने के बाद थाना प्रभारी ने एकल विवाह की अनुमित नहीं दी और दूल्हा बैरंग लौट गया।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत छितौनी गांव निवासी संतोष मूरत सिंह के अनुसार उसे सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया है। कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई और प्रशासनिक अधिकारियों के यहां पत्र भी दिया लेकिन अब तक मुझे वंचित रखा गया। इसलिए प्रेम प्राप्ति के लिए एकल विवाह करना चाहता हूं। शुक्रवार को विधिवत मांगलिक रस्म हल्दी, मटमंगरा भी किया था। थानाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि संतोष मूरत सिंह ने हनुमान मंदिर में एकल विवाह करने की अनुमति मांगी, इस प्रकरण को लेकर अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed