{"_id":"60fb09411736d27c7806b704","slug":"the-groom-came-to-up-from-rajasthan-to-marry-a-minor-police-raided-many-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से शादी रचाने राजस्थान से यूपी आया दूल्हा, पुलिस ने कई होटलों में दी दबिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से शादी रचाने राजस्थान से यूपी आया दूल्हा, पुलिस ने कई होटलों में दी दबिश
Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
सार
सोनभद्र में एक होटल के पास स्थानीय लोगों ने देर रात राजस्थान से आई एक महिला समेत दो अन्य को पकड़ा। उनके साथ एक लड़की भी थी, जो जबरन शादी कराए जाने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जनपद के राबर्टसगंज नगर स्थित कई होटल पर शुक्रवार की रात पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान से एक युवक और उसके साथ कुछ लोग यहां नाबालिग लड़की से शादी के लिए आए हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने राजस्थान से आए एक महिला समेत दो लोगों को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उनके साथ एक लड़की भी थी, जो जबरन शादी कराए जाने की बात कह रही थी। उसने कुछ अन्य लोगों के बारे में भी बताया, जो अलग-अलग होटल में रुके हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए फोर्स के साथ कोतवाल सुभाष राय, एसएसआई एस खान और दरोगा विनय कुमार सिंह ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल सुभाष राय का कहना है कि नाबालिग लड़की से शादी करने के मकसद से राजस्थान से कुछ लोगों के आने की सूचना मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए मानव तस्करों को पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन