फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The graph of Corona continues to grow in Jaunpur, 45 new infected including ten policemen and a doctor

जौनपुर में बढ़ता जा रहा कोरोना का ग्राफ, दस पुलिसकर्मी और एक चिकित्सक समेत 45 नए संक्रमित मिले

Sat, 11 Jul 2020 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 08:13 PM IST
सार

  • रामपुर के बाद खेतासराय थाना हुआ कोरोना से संक्रमित, पुलिस विभाग में हड़कंप
  • राईपुर गांव के एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित

विज्ञापन
The graph of Corona continues to grow in Jaunpur, 45 new infected including ten policemen and a doctor
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)

विस्तार

जौनपुर जिले के रामपुर थाने के बाद अब खेतासराय थाना भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। शनिवार को इस थाने के दस पुलिसकर्मियों समेत 45 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक भी शामिल हैं। रामपुर ब्लाक के राईपुर गांव में ही एक ही परिवार के सात और धर्मापुर ब्लाक के गौरा गांव में एक व्यक्ति के संपर्क में आने 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन


जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 705 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 166 हैं। रामपुर थाने में 16 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है। पांच जुलाई को खेतासराय थाने में सैंपल लिया गया था। शनिवार को इसमें से दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पुलिसकर्मियों में पांच सिपाही, एक महिला सिपाही, दो नायब दरोगा और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

विज्ञापन

सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि कोरोना से संक्रमित मिले सभी पुलिसकर्मियों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। रविवार को थाने को सैनिटाइज कराया जाएगा। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर उनका भी सैंपल लिया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ट्रूनट मशीन से उनकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। 

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक की सांस फूल रही थी। लिहाजा उन्हें बीएचयू भेज दिया गया है। टीबी अस्पताल का एक्सरे टेक्निशियन भी कोरोना से संक्रमित मिला है। उधर, रामपुर ब्लाक के राईपुर गांव निवासी युवक 30 जून को मुंबई से आया था सभी होम क्वारंटीन में थे। चार जुलाई को परिवार के सात सदस्यों का सैंपल रामपुर पीएचसी पर लिया गया था। शनिवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात यादव ने बताया कि सभी को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। इसी ब्लाक के सपही गांव में वृद्धा और ठाठर गांव निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। सिंगरामऊ के बछुआर गांव में चार जुलाई को पॉजिटिव मिले शख्स का पुत्र भी कोरोना से संक्रमित हुआ है। इस गांव में अब तक सैनिटाइजेशन न होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

विज्ञापन

गौरा में व्यापारी के संपर्क में आए लोग पॉजिटिव

धर्मापुर ब्लाक के गौराबादशाहपुर कस्बे में एक व्यापारी दस दिन पूर्व कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद व्यापारी के परिवार और पास-पड़ोस के लोगों का सैंपल लिया गया है। व्यापारी के परिवार में तीन सदस्यों सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चोरसंड सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को गांव में भेजा गया है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

कंटेन्मेंट एरिया बनाकर सील किया जाएगा। बदलापुर में कपड़ा व्यापारी और दाउदपुर निवासी एक अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलावा मड़ियाहूं के ताजुद्दीनपुर, मछलीशहर के अरुआंवा, जलालपुर के कोतवालपुर, केराकत के सरायबीरु, विशेषरपुर, बदलापुर उदपुर गेल्हवा, गोसाईगंज, शाहगंज, बरसठी में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कराई जा रही है। उनके घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया में शामिल करते हुए सैनिटाइजेशन व स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed