फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The government will prevent the waste of grain

केंद्र सरकार रोकेगी अनाज की बर्बादी

Wed, 06 Apr 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Wed, 06 Apr 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
The government will prevent the waste of grain
बीएचयू में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को सम्मानित करते प्रो. रवि प्रताप सिंह
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ‘खाद्य प्रसंस्करण और जैव तकनीकी’ पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने आईं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक देश में करीब 15 प्रतिशत खाद्यान्न बर्बाद हो रहा है। इससे हर साल 92000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


  खाद्यान्न को बर्बादी रोकने के लिए देश 42 मेगा फूड पार्क ओर 146 कोल्ड स्टोरेज चेन बनाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में जहां 40-45 प्रतिशत खाद्यान्न का प्रसंस्करण हो रहा है जबकि भारत में यह आंकड़ा महज दस फीसदी है। इसे बढ़ाने के लिए ही फूड पार्क और कोल्ड स्टोरेज योजना शुरू की गई है। इससे न सिर्फ किसानों के हालात सुधरेंगे बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उद्यमियों को फूड पार्क के लिए सरकार 50 करोड़ और कोल्ड स्टोरेज के लिए दस करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा कि दुनिया अब हमारी ओर देख रही है। भारत में निवेश करना चाह रही है। एफडीआई डेस्टीनेशन में भारत टॉप पर पहुंच गया है। वर्ल्ड ट्रस्ट नेशन सर्वे में हम दूसरे पायदान पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


   सम्मेलन की अध्यक्षता कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आरपी सिंह अज्ञैर स्वागत संकाय प्रमुख प्रो. ए वैशम्पायन ने किया।  सेंटर फॉर फूड एंड साइंस टेक्नालॉजी के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह और संयोजक प्रो. अनिल चौहान ने भी अपनी बातें रखीं। संचालन प्रो. ओपी मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एडी त्रिपाठी ने किया।  केंद्रीय मंत्री ने सेंटर फॉर फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थापित चार फूड प्रोसेसिंग यूनिटों को देखा। स्वतंत्रता भवन में पौधरोपण भी किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed