{"_id":"6413736876b3970de60a8c45","slug":"the-gathering-adorned-with-the-jugalbandi-of-kathak-and-sitar-varanasi-news-c-20-vns1013-106814-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कथक और सितार की जुगलबंदी से सजी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कथक और सितार की जुगलबंदी से सजी महफिल
विज्ञापन
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय कमच्छा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन व वसंतोत्सव में पुरातन छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़ी यादें साझा कीं। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपनी कक्षाओं में जाकर संस्मरणों को सहेजा।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कुलगीत से की गई। पुरातन छात्रा रागिनी सरना ने शास्त्रीय गीत की प्रस्तुति दी। डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव के कथक नृत्य और निशा के सितार वादन की जुगलबंदी से महफिल का रंग जमा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली पुरातन छात्रा डॉ. कुसुम मिश्रा और शमा मित्तल को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने पुरातन छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं आज जिस मुकाम पर हैं, वो देखकर गर्व महसूस हो रहा है। महाविद्यालय की पुरातन छात्रा व प्रबंधक उमा भट्टाचार्या ने कहा कि शिक्षा और अध्यात्म के बीच सामंजस्य का होना जरूरी है। वसंत कन्या महाविद्यालय इसका उत्तम उदाहरण है। 1968 बैच की छात्रा रहीं माधुरी पांडेय ने एमए इतिहास में सर्वोत्तम अंक पाने वाली छात्रा को स्व. शिव मंगल पांडेय स्वर्ण पदक देने की घोषणा की। इस दौरान प्रो. सुशीला सिंह, प्रो. सविता भारद्वाज, प्रो. श्रद्धा सिंह, प्रो. रेवती आदि मौजूद रहीं।