फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Forest Department distributed fruit-bearing saplings to schoolchildren

Varanasi News: वन विभाग ने स्कूली बच्चों को दिए फलदार पौधे

Thu, 02 Jul 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department distributed fruit-bearing saplings to schoolchildren
वन विभाग की ओर से बुधवार को सप्ताहव्यापी वन महोत्सव कार्यक्रम हुआ। रोहनिया के अखरी स्थित वीएनएस महिला महाविद्यालय में मुख्य अतिथि वन संरक्षक (वाराणसी) रवि कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी निधि चौहान ने वन महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन


डीएफओ निधि चौहान ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे न केवल एक पौधा लगाएं, बल्कि एक मां की तरह उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएं। पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम व एक विद्यार्थी-एक पौधा अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। छात्राओं के बीच भाषण, कविता और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। कॉलेज प्रबंधक संदीप सिंह, एचएसएसएफ संयोजक मनोज कुमार, डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिनी जू में बांटे गए 200 से ज्यादा आम के पौधे
वन महोत्सव सप्ताह के पहले दिन सारनाथ स्थित चिड़ियाघर (मिनी जू) में पौधे बांटे गए। सारनाथ रेंज के रेंजर रवींद्र यादव ने बताया कि बुधवार को स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए 200 से अधिक फलदार (आम) पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को इन पौधों के रोपण की जानकारी दी। रेंजर ने बताया कि सात जुलाई को सारनाथ क्षेत्र की खाली सरकारी भूमि पर वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed