फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The floats on the waves of the Ganga Ram Lalla Itrain

गंगा की लहरों पर इतराईं रामलला की झांकियां

Sat, 16 Apr 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
The floats on the waves of the Ganga Ram Lalla Itrain
तुलसीघाट पर रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा में भगवान के स्वरूप में सजे पात्र।
काशी पौराणिक काल से यात्राओं की नगरी है। सावन में पंचक्रोशी यात्रा, अंतरगृही यात्रा तो चैत में नव दुर्गा, नव गौरी, पंच गौरी की यात्राओं के जरिए सुख-समृद्धि की कामना के लिए लोग घरों से निकलते हैं। रामनवमी पर गंगा के जल मार्ग पर निकाली जाने वाली एक अनूठी यात्रा का नाम है रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा। शुक्रवार की शाम तुलसी घाट से नावों-बजड़ों के साथ निकली इस शोभयात्रा में भगवान राम के जन्म के साथ ही मानस के विविध प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बन गईं। 
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने शाम छह बजे गंगा की मध्यधारा के बीच नावों-बजड़ों पर सजी झांकियों की आरती उतारी। इसके बाद भारत विकास परिषद के सदस्यों की ओर से भजनों की गूंज मच गई। संकल्प संस्था की ओर  अनिल जैन ने यात्रा में शामिल मल्लाहों को केसरिया साफा बांधा कर सम्मानित किया। इसके बाद नावों-बजड़ों पर राम की लीलाओं पर आधारित 24 झांकियां यात्रा निकल पड़ीं। चेत सिंह घाट, हनुमान घाट, हरिश्चंद्र घाट, केदार घाट, चौकी घाट, पांडेय घाट, दशाश्वमेध घाट होते हुए शोभायात्रा भैंसापुर घाट पहुंची।
विज्ञापन


वहां बाल विश्वविद्यालय के डॉ. जयशिला पांडेय ने सीताराम के स्वरूपों की आरती उतारी। तीन श्रेष्ठ झांकियों को चेतमणि आर्नामेंट, सैम इंजीनियरिंग कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक उषा तिवारी और भोला प्रसाद ने पुरस्कृत किया। तीनों के निर्माताओं को चांदी की भगवान राम की प्रतिमा भेंट की गई। इस मौके पर प्रमोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संतोष जड़िया, नवीन श्रीवास्तव, बैकुंठनाथ मिश्र, गौरव के दास, बच्चन राम, आशुतोष अग्रवाल, श्रीपति मिश्र, बलराम यादव, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमोद राम त्रिपाठी, बृजमोहन दास, डॉ.अत्रि भारद्वाज, योगेंद्र सिंह, प्रद्युम्न पांडेय, राकेश कालरा, केशव जालान आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed