फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The five-day contemporary art exhibition in BHU

‘कला संस्कृति का इतिहास संजोएं युवा’

Tue, 22 Nov 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
The five-day contemporary art exhibition in BHU
पांच दिवसीय समकालीन कला प्रदर्शनी
युवा कलाकारों को कला संस्कृति के इतिहास को संजोकर रखने की जरूरत है। ताकि आने वाली पीढ़ी वास्तविकता से अनजान न रह सके। ये बातें राज्य ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने कही। वह बीएचयू के दृश्य कला संकाय में पांच दिवसीय समकालीन कला प्रदर्शनी के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन


ललित कला अकादमी एवं दृश्य कला संकाय की ओर से 25 नवंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में अकादमी संग्रह से चयनित कलाकृतियां लगाई गई हैं। इसमें डीपी मोहंती के वाराणसी घाट, दिलीप दास के प्रकृति और विजय एमएल नागर के किंग आफ हिस्ट्रेशर, असित कुमार हाल्दार के जलरंग आदि पर आधारित प्रदर्शनी को देखने विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने बताया कि अकादमी की ओर से स्थायी कला संग्रह से चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में करने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन वित्ताधिकारी डॉ. मार्कंडेय राम पाठक ने किया। संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति ने बताया कि 25 नवंबर तक लोगों के अवलोकनार्थ प्रदर्शनी रहेगी। इस दौरान डॉ. यशवंत राठौर, डॉ. राज पंकज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed