फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The first memorial eunuchs after the Mahabharata period

महाभारत काल के बाद पहली बार किन्नरों ने किया श्राद्ध

Sun, 25 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The first memorial eunuchs after the Mahabharata period
महाभारत काल के बाद पहली बार किन्नरों ने किया श्राद्ध
विमल तीर्थ के रूप में विख्यात पिशाच मोचन कुंड पर किन्नरों ने पहली बार अपने पुरखों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। उज्जैन के किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कई अखाड़े के मंडलेश्वरों के साथ पिंडदान किया। कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध किया गया ताकि उनके ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों की भटकती आत्मा को मुक्ति मिल सके। पहली बार महाभारत काल में शिखंडी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में पिंडदान किया था।
विज्ञापन


पिशाच मोचन कुंड पर दिन के करीब 11 बजे वेदियों पर तीन-तीन कलश क्रमश: लाल, काले और सफेद कपड़ों में अभिमंत्रित कर सस्वर मंत्रोच्चार के साथ श्राद्ध आरंभ हुआ। इस दौरान जोरदार बारिश होने लगी। तीर्थ पुरोहितों ने श्राद्ध के समय बारिश को शुभ बताया। उनका कहना था कि किन्नरों के पुरखों की आत्माओं के तृप्त होने का यह शुभ संकेत है।
विज्ञापन


पिंडदान करने वालों में मंडलेश्वर देवी भवानी, मंडलेश्वर देवी पवित्रा, दिल्ली से आईं मंडलेश्वर देवी खुशी सिंह, लखनऊ की देवी सुधा तिवारी, देवी पिंकल, देवी प्रेमी, कमल, देवी मुजरा समेत कुल 14 किन्नर शामिल हुए। आचार्य अनूप शर्मा के आचार्यत्व में 21 पुरोहितों ने पिंडदान कराया। श्राद्ध प्रधान तीर्थपुरोहित नेपाली लाल मोहरिया पंडा पं. रविशंकर द्विवेदी और मुन्ना लाल पांडेय के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास, गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती, अखिल भारतीय  दंडी संन्यासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिमल देव आश्रम, तारिणी न्यास मंत्री मयंक कुमार उपस्थित थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed