फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup First Charge Sheet Spanning 4,124 Pages Filed Against 13 Individuals Including Shubham

कफ सिरप: सरगना शुभम सहित 13 के खिलाफ 4124 पेज की पहली चार्जशीट दाखिल, सामने आ चुके हैं 15 के नाम; विवेचना

Fri, 24 Apr 2026 01:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 24 Apr 2026 01:28 AM IST
सार

Varanasi News: किंगपिन शुभम जायसवाल के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। उसके पिता भोला प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद शुभम के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह देश छोड़ चुका है।

विज्ञापन
Cough Syrup First Charge Sheet Spanning 4,124 Pages Filed Against 13 Individuals Including Shubham
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

Cough Syrup Case: कफ सिरप तस्करी के मामले में सोनभद्र पुलिस ने सरगना शुभम सहित 13 के खिलाफ 4124 पेज की पहली चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत ने मामले की सुनवाई भी शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को सम्मन जारी कर न्यायालय में छह मई को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको पॉइंट के पास 18 अक्तूबर 2025 को चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो कंटेनर से बरामद 1,19,675 शीशी कफ सिरप के मामले में यह आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इस मामले में एक कंटेनर के लिए सिरप उपलब्ध कराने वाले पिता-पुत्र विनोद और संस्कार वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ विवेचना जारी है। 
विज्ञापन


दूसरे कंटेनर पर किस फर्म के जरिये सिरप लोड किया गया था अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शुभम को भी दुबई से लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुभम सहित जिन 13 व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें कफ सिरप पकड़े जाने के समय दबोचे गए बृजमोहन शिवहरे, रामगोपाल धाकड़ और हेमंत पाल के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही कार्रवाई

इनके अलावा वान्या इंटरप्राइजेज नई दिल्ली के जरिये सिरप की तस्करी में अहम भूमिका निभाने वाले सहारनपुर के विशाल उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, गाजियाबाद के मकनपुर शनि चौक इंद्रपुरम निवासी सौरभ त्यागी, कोतवाली नगर क्षेत्र के कैला चौक कैला भट्ठा निवासी सादाब, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गढ़ी माजरा भट्ठा निवासी संतोष भडाना, कानपुर नगर जिले के बिल्हौर (बेदीपुर) निवासी शिवकांत उर्फ शिव, जौनपुर निवासी स्वप्निल केशरी, वाराणसी के सप्तसागर मैदागिन निवासी दिनेश कुमार यादव, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला अंतर्गत जतारा थाना क्षेत्र के जरवा निवासी सुशील यादव उर्फ हल्कू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। 

जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उसमें से 12 को सोनभद्र या दूसरे जिले की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शुभम के विदेश फरार होने की स्थिति को देखते हुए संपत्ति कुर्की के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed