{"_id":"62ec2db44ebc826257243c57","slug":"the-fate-of-bdc-candidates-is-decided-in-the-ballot-boxes-varanasi-news-vns667652018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद
विज्ञापन
वाराणसी। बीडीसी के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए दो ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बड़ागांव और काशी विद्यापीठ ब्लाक में बीडीसी के दो पदों के लिए 34.5 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ागांव में 33.8 और काशी विद्यापीठ में 35 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ब्लॉकों पर मतों की गिनती की जाएगी। सुबह करीब दस बजे तक परिणाम आएगा।
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ है। कहीं से किसी प्रकार की दिक्कत की सूचना नहीं आई है। बड़ागांव व काशी विद्यापीठ के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की दो सीटों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। बड़ागांव ब्लाक के हसनपुर व सियरहा वार्ड- 73 बीडीसी पद के लिए उर्मिला सिंह व वंदना मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां प्राथमिक पाठशाला हसनपुर बूथ संख्या-260 व सियरहा में बूथ संख्या 274 व बूथ संख्या 275 पर मतदान किया गया। ब्लाक काशी विद्यापीठ के भीटी वार्ड 86 के बीडीसी पद के लिए तीन प्रत्याशी सतीश, राकेश सोनकर व ज्योति हैं। यहां दो बूथों पर मतदान हुआ।
इनसेट
मतदान प्रतिशत
सुबह आठ बजे - 8 प्रतिशत
सुबह 11 बजे - 17 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे- 25 प्रतिशत
अपराह्नन तीन बजे - 32 प्रतिशत
शाम पांच बजे - 34.5 प्रतिशत