फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Faculty of Arts won the volleyball trophy for the fourth consecutive year.

Varanasi News: लगातार चौथे वर्ष कला संकाय ने जीती वॉलीबॉल की ट्रॉफी

Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The Faculty of Arts won the volleyball trophy for the fourth consecutive year.
विवि क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर-संकाय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल बृहस्पतिवार को एंफीथियेटर मैदान पर संपन्न हो गया। फाइनल में कला संकाय ने वाणिज्य संकाय की टीम को हराकर लगातार चौथे वर्ष खेल कैलेंडर की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वाणिज्य संकाय की टीम उपविजेता रही और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकच्छा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। कला संकाय ने सीधे सेटों में 28-26 और 25-20 से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में आरजीएससी बरकच्छा की टीम ने सीधे सेटों में 25-20 और 25-22 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed