फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The examination was being defying the rules, notice issued

नियमों को धता बता हो रही थी परीक्षा, नोटिस जारी

Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The examination was being defying the rules, notice issued
प्रदेश सरकार के रोक के बाद भी जिले के निजी विद्यालयों द्वारा परीक्षा कराने का मामला सोमवार को सामने आया है। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को बीएसए राकेश सिंह जब औचक निरीक्षण में बरेका व मढ़ौली स्थित सेंट जांस स्कूल पहुंचे तो वहां सरकारी आदेशों के खिलाफ जाकर बच्चों की परीक्षाएं कराई जा रही थी।
विज्ञापन

बीएसए के पहुंचने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद विद्यालय में हो रही परीक्षा को रुकवा दिया गया। सरकारी आदेश जारी होने के बाद भी परीक्षा संचालित करने को लेकर बीएसए ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी के सामने स्पष्टीकरण में जवाब संतोषजनक न होने पर विद्यालय के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने की कार्रवाई की भी जाएगी।
विज्ञापन

मान्यता भी हो सकती है समाप्त
बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि सरकार ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा पर रोक लगाई है। इसके बाद भी निजी विद्यालय परीक्षा कराते हैं तो ये नियमों की अवहेलना के तहत आता है। ऐसे में सरकारी आदेशों के विरुद्ध जाकर परीक्षाएं कराने को लेकर विद्यालय की मान्यता भी समाप्त की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed