फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dispute is serious, yet the homework of the police of Jaitpura police station is incomplete

Varanasi News: विवाद गंभीर, फिर भी जैतपुरा थाने की पुलिस का होमवर्क अधूरा

Sun, 30 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The dispute is serious, yet the homework of the police of Jaitpura police station is incomplete
दोषीपुरा इलाके में ताजिया जुलूस को लेकर हुए पथराव को लेकर शिया समुदाय के लोग खासे गुस्से में दिखे। उनका कहना था कि दोषीपुरा इलाके में ताजिया जुलूस को लेकर होने वाले विवाद की गंभीरता के मद्देनजर जैतपुरा थानाध्यक्ष मथुरा राय ने अतिरिक्त सतर्कता नहीं बरती। समय रहते ठोस कार्ययोजना बनाकर पुलिस मुस्तैदी के साथ एहतियात बरतती तो माहौल बिगड़ने वाले सफल नहीं हो पाते। पुलिस के अधूरे होमवर्क का ही नतीजा था कि बड़ा बवाल हुआ।
विज्ञापन


दोषीपुरा इलाके में पथराव के बाद शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि पिछले साल भी मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले वर्ष 2017, 2012 और 2004 में विवाद हो चुका है। ताजिया जुलूस को लेकर तनातनी की स्थिति हर बार रहती थी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों के साथ प्रभावी तरीके से संवाद करते हुए सतर्कता के साथ निगरानी करती थी तो ऐसी नौबत नहीं आती। इस बार पुलिस ने ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल नहीं किया। फोर्स तैनात करके यह समझ लिया कि सब कुछ सामान्य तरीके से संपन्न हो जाएगा। उपद्रवी किस्म के लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए उपयुक्त अवसर देखते हुए जानबूझकर पथराव और तोड़फोड़ किया। शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि पुलिस को माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी तरीके से सख्ती के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि, उसका एक अच्छा संदेश जाए।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे से ज्यादा समय तक रहा अराजकता का माहौल
दोषीपुरा इलाके में पथराव और तोड़फोड़ के कारण दो घंटे से ज्यादा समय तक माहौल अराजक रहा। भारी संख्या में पुलिस बल के आने के बावजूद उपद्रवी पथराव करने से बाज नहीं आए। पुलिस ने जब लाठी लेकर गलियों के भीतर तक खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। इस बीच इलाके की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों के भीतर दुबके नजर आए।

------------------------------------
पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने के आरोप
शिया समुदाय के लोगों ने पथराव में शामिल सुन्नी समुदाय के लोगों पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि पाकिस्तान के समर्थन में कई बार नारे लगाए गए। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की गई।
कोट::
जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- मुथा अशोक जैन, पुलिस आयुक्त
--------------------------------------
कब्जे में लिए सीसी कैमरों के फुटेज

पथराव और तोड़फोड़ के बाद स्थिति सामान्य हुई तो पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। डीवीआर से उपद्रव की फुटेज ली।क्षेत्र के अन्य सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही, दोषीपुरा इलाके के जिन लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की रिकॉर्डिंग मोबाइल से की थी, पुलिस ने उनसे वीडियो भी लिया है। जैतपुरा थाने की पुलिस ने कहा कि सीसी कैमरों की फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद से पथराव में शामिल एक-एक आरोपी को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed