फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dispute in Varanasi Barelwi-Deoband, mosque Seal

वाराणसी में बरेलवी-देवबंदियों में विवाद, मस्जिद सील

Sat, 09 Apr 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
The dispute in Varanasi Barelwi-Deoband, mosque Seal
म‌स्जिद की इमामत को लेकर बरेलवी-देवबंदी आए आमने-सामने।
बड़ी मस्जिद कोनिया में शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त माहौल गरमा गया। मस्जिद में इमामत को लेकर बरेलवी और देवबंदी एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष अपने मसलक के इमाम से नमाज पढ़वाने पर अड़ गए। दोनों पक्षों के बीच टकराव की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। आननफानन में एडीएम सिटी, एसपी सिटी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद भी विवाद नहीं सुलझा तो प्रशासन ने मस्जिद पर ताला जड़ दिया। इससे आक्रोशित एक मसलक के लोगों ने सड़क पर ही जुमे की नमाज अदा की। वहीं दूसरे पक्ष ने एक अन्य मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी। 
विज्ञापन


कोनिया स्थित बड़ी मस्जिद में इमामत को लेकर पिछले आठ महीने से विवाद चल रहा है। बता दें कि रमजान में मस्जिद के इमाम मौलाना सदरुल हुदा का इंतकाल हो गया। लोग बताते हैं कि वे बरेलवी मसलक के थे। उनके इंतकाल के बाद रातों-रात मौलाना मारूफ को इमाम बना दिया। ये देवबंद मसलक के हैं। इसे लेकर उस वक्त भी विवाद हुआ हालांकि मौलाना मारूफ नमाज पढ़ाते रहे। बरेलवी भी इसी मस्जिद में नमाज पढ़ते रहे। 
विज्ञापन


इस बीच प्रशासन की ओर से जांच कमेटी बनाई गई थी। अभी मामले की जांच हो ही रही थी कि बीते दो अप्रैल को एक बार फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुलह कराने के मद्देनजर एसओ आदमपुर ने बरेलवियों को मस्जिद की चाभी सौंप दी। उस दिन से बरेलवी मसलक की इमामत में नमाज अदा की जाने लगी लेकिन शुक्रवार को जब जुमे की नमाज पढ़ाने का वक्त आया तो देवबंद मसलक के लोग वहां पहुंच गए और इमामत को लेकर उनमें फिर से विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की सूचना पर मौके पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, एसओ सहित पूरी पुलिस फोर्स पहुंच गई। दोनों पक्ष के झगड़े को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिद को सील करा दिया। किसी को वहां नमाज पढ़ने नहीं दिया गया। इसके बाद बरेलवी से जुड़े लोगों ने वहीं सड़क पर नमाज अदा की, वहीं देवबंदियों ने दूसरी मस्जिद में जाकर नमाज अदा की। सीओ कोतवाली राहुल मिश्रा का कहना है कि 18 अप्रैल को एडीएम सिटी के समक्ष उनकी पंचायत होगी और वहीं पर कोई फैसला होगा। तब तक मस्जिद सील रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed