{"_id":"58e123874f1c1b493e5b434e","slug":"the-disabled-person-will-get-500-ruppes-pension-from-bjp-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'दिव्यांगों को हर माह दी जाएगी 500 रुपये पेंशन,शादी अनुदान की बढ़ेगी राशि'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिव्यांगों को हर माह दी जाएगी 500 रुपये पेंशन,शादी अनुदान की बढ़ेगी राशि'
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांगजन विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पेंशन की भांति विकलांगों को भी पांच सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।
सरकारी योजनाओं में विकलांग शब्द के जगह दिव्यांग शब्द जोड़ा जाएगा। इसी तरह शादी अनुदान की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा हर जिले में एक-एक विकलांग इंटर कॉलेज और मंडल में एक-एक विकलांग महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी है।
मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में मंत्री ने अपने विभाग की योजनाओं को और बेहतर करने का इरादा जताया। कहा-विकलांगों को ट्राई साइकिल की जगह अब बैट्री चालित वाहन दिया जाएगा। इन वाहनों में सामान ले जाने के लिए कैरियर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रोजगार शुरू करने के लिए पांच हजार रुपये भी दिया जाएगा। सपा और बसपा सरकार में विकलांगों के लिए कोई काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते राजभर ने कहा कि गाजीपुर में 70 दिनों में बदलाव दिखेगा। मंत्री ने अफसरों को चेताया-सरकार बदल गई है आप अपने विचार बदल लें। विकास में बाधक और भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके पूर्व भासपा के जिला और मंडलीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजभर का स्वागत किया।

अगली बार सभी बाहुबलियों का होगा सफाया
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
राजभर ने मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के खिलाफ भासपा प्रत्याशी के चुनाव हारने पर कहा कि हमारे प्रत्याशी ने दमदारी से चुनाव लड़ा। इस बार काफी बाहुबली चुनाव हारे और अगली बार इन सभी का सफाया होगा। कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे ईमानदार नेता, संत महात्मा बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से प्रदेश का विकास होगा।