फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhrupad Mela began with tanpura of Belgian artist and classical tunes of Devbrata in varanasi

अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेला: बेल्जियम कलाकार के तानपुरे और देवब्रत के शास्त्रीय सुरों से शुरू हुआ ध्रुपद मेला

Thu, 12 Feb 2026 04:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 04:33 PM IST
सार

बेल्जियम के सेपे वरमीरेन ने तानपुरा बजाया। महाराज बनारस विद्या न्यास द्वारा आयोजित इस ध्रुपद मेले का उद्घाटन संयोजक महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र और पद्मश्री से सम्मानित प्रो. ऋत्विक सान्याल ने किया।

विज्ञापन
Dhrupad Mela began with tanpura of Belgian artist and classical tunes of Devbrata in varanasi
अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देसी-विदेशी शास्त्रीय संगीत रसिकों संग पांच दिवसीय 52वें साल बुधवार की रात अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेले का शुभारंभ हो गया। पहली प्रस्तुति लेकर तुलसीघाट के मंच पर आए देवब्रत मिश्र ने सुरबहार वादन किया। राग वाचस्पति में अलाप जोड़ झाला के बाद ध्रुपद रचना चौताल और अंत शूल ताल से किया। पखावज पर अयोध्या से आए वैभव रामदास ने संगत किया।
विज्ञापन


बेल्जियम के सेपे वरमीरेन ने तानपुरा बजाया। महाराज बनारस विद्या न्यास द्वारा आयोजित इस ध्रुपद मेले का उद्घाटन संयोजक महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र और पद्मश्री से सम्मानित प्रो. ऋत्विक सान्याल ने किया। संस्थापक सदस्य प्रो. राजेश्वर आचार्य ने अपनी ध्वनि से ध्रुपद मेला के पूर्व संरक्षक डॉ. विभूति नारायण सिंह के योगदान को याद किया। 
विज्ञापन


मेला की स्थापना में महंत पं. अमरनाथ मिश्र और प्रो. लालमणि मिश्र की आधार भूमिका को नमन किया। इसकी अर्ध शताब्दी काल की सफल यात्रा का सारथी तत्कालीन महंत प्रो. वीरभद्र मिश्र को बताया। उनके इस संकल्प को प्रेरक बताया। पंडित स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी के आचार्यत्व में पं रामफल त्रिवेदी, पं. रामदत्त द्विवेदी, पं. हेमंत त्रिपाठी, पंकीर्ति नाथ पांडेय ने वैदिक मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed