फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The demolition of illegal structures

ढहाए गए अवैध निर्माण

Tue, 07 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
The demolition of illegal structures
सोमवार सुबह सिगरा की चंदुआसट्टी से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान। 
शहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हो गई। शहर की सड़कों को सुगम यातायात लायक बनाने के मकसद से प्रशासनिक टीम पूरी तरह तैयार थी। फोर्स की निगरानी में कोतवाली और दशाश्वमेध जोन में एक साथ अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


जेसीबी से देखते ही देखते एक होटल समेत दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए। इसके चलते अरसे बाद सड़क की पटरियां दिखीं। नाले-नालियों पर से कब्जा हटा। कुछ जगहों पर हल्की नोकझोंक हुई। पहले दिन पांच घंटे चली कार्रवाई में अवैध निर्माणों को जमींदोज कराने के साथ ही सैकड़ाें गुमटियां, टिनशेड और सामान जब्त किया गया है। मंगलवार को कैंट सर्किल और दशाश्वमेध सर्किल में अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


 सोमवार से अभियान शुरू करने के लिए अतिक्रमणों को चिह्नित करने के बाद दो दिन से शहर में मुनादी कराई जा रही थी। सुबह 9:30 बजे प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम जेसीबी और फोर्स के साथ दशाश्वमेध जोन अंतर्गत सिगरा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल अधिकारी अरविंद यादव और अतुल यादव की अगुवाई में साजन तिराहे से कार्रवाई शुरू होते ही अफरातफरी मच गई। प्रशासनिक टीम चंदुआ सब्जी मंडी से अतिक्रमण ध्वस्त कराते हुए काशी विद्यापीठ के गेट नंबर एक तक पहुंची। इस दौरान नाले-नालियों और सड़क की पटरियों पर बनीं होटल की भट्टियों, चाय की गुमटियों को ढहा दिया गया। साजन सिनेमा के सामने बड़ी गुमटी और दीवार ढहा दी गई। कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। यहां लगभग 11:15 बजे तक अतिक्रमण हटाया गया। 

इसके बाद 11:30 बजे से जोनल प्रभारी अविनाश कुमार की अगुवाई में कोतवाली जोन अंतर्गत मैदागिन में कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी के साथ प्रशासनिक टीम के यहां पहुंचते ही सड़क किनारे की दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। कुछ लोग खुद अपनी गुमटियां और दूकानों के बाहर रखे सामान हटाने लगे।

मैदागिन चौराहे से अतिक्रमण हटाते हुए टीम मालवीय मार्केट की तरफ बढ़ी। यहां स्थानीय लोग अतिक्रमण हटवाने में प्रशासन की मदद के लिए आगे आए। इसी दौरान अवैध निर्माण कर बनाए गए होटल को ढहाने पर तब गतिरोध की स्थिति बन गई, जब सपा से जुड़े होटल मालिक जेसीबी के आगे लेट गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ला ने स्थिति संभाली। होटल संचालक को किनारे कर होटल जमींदोज करा दिया गया। दस्ता वहां से फिर मैदागिन चौराहा होते हुए कोतवाली के दूसरे लेन पर आगे बढ़ा। भैरोनाथ चौराहे सेे विश्वेश्वरगंज किराना मंडी तक भी अभियान चला। नाली पर एक होटल संचालक ने कब्जा किया था। उसे ढहा दिया गया। करीब पौने तीन बजे तक चली कार्रवाई में सैकड़ों गुमटियां और अवैध निर्माण ढहा दिए गए।

कार्रवाई से सिगरा और मैदागिन क्षेत्र में लगा रहा जाम
अभियान के दौरान मैदागिन, विशेश्वरगंज, सिगरा पर जाम की स्थिति रही। ऐसा ही हाल सिगरा, चंदुआ सट्टी और साजन तिराहे के पास भी रहा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यातायात प्रबंधन में पसीने छूट गए। सोमवार का दिन होने के कारण मंडी में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ला, सीओ कोतवाली राहुल कुमार मिश्रा, डिप्टी नगर आयुक्त रमेश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद मिश्रा, सिगरा एसओ ब्रजेश चंद्र तिवारी मौजूद रहे। 

अतिक्रमण न हटाने का लगाया आरोप
काशी विद्यापीठ परिसर से सटे विद्युत उपकेंद्र के सामने रजाई गद्दे और बाइक बनाने की दूकान को अतिक्रमण दस्ते ने छोड़ दिया। बीज विक्रेता दिनेश मिश्र ने आरोप लगाया कि निगम भेदभाव कर रहा है। यह बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

व्यापारियों ने मांगा एक दिन का समय
विशेश्वरगंज में सड़क के एक लेन का अतिक्रमण हटने के बाद दूसरे लेन में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि उन्हें एक दिन का मौका दिया जाए, वे अतिक्रमण खुद हटा लेंगे। इस पर जोनल अधिकारी अविनाश कुमार ने व्यापारियों को मोहलत दे दी। 


अभियान के विरोध में किया प्रदर्शन
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते हुए सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि पटरी व्यवसायियों को हटाने से पहले टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक कराई जाए और उसके निर्णयों को तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने इस बारे में नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed