फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The demand for flowers and garlands increased in Sawan, the price is on the seventh sky

सावन में फूल-माला की मांग बढ़ी, भाव सातवें आसमान पर

Tue, 27 Jul 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The demand for flowers and garlands increased in Sawan, the price is on the seventh sky
सावन के शुरू होते ही फूल, मालाओं की मांग बढ़ गई है। इधर बढ़ती मांग को देखते हुए ही बाजार में इसके दामों में भी तेजी से उछाल आया है। शहर की दो मंडियों में एक दिन में ही 25 से 26 लाख रुपये तक का कारोबार हुआ। इधर, कोरोना काल में लंबे समय बाद हुई बिक्री से किसान भी खुश हैं। उनका मानना है कि सावन चलने तक फूल-माला का अच्छा कारोबार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

काशी में मलदहिया, बांसफांटक में फूल, माला की मंडी लगती है। सावन में फूलों और मालाओं की मांग बढ़ जाती है। यहां इनकी खपत बढ़ने से बाजार में भाव भी चढ़ गए हैं। आम दिनों में जहां चार से पांच लाख का कारोबार होता था। सोमवार को इसमें पांच से छह गुना की बढ़ोत्तरी हुई। दोनों मंडियों को मिलाकर सोमवार को ही 25 से 26 लाख तक का कारोबार हो गया है। दोनों मंडियों में भोलेनाथ को सबसे पसंदीदा बेलपत्र, मदार, गुलाब और कमल का फूल व अन्य प्रकार के फूलों और मालों के दाम की मांग अधिक रही।
विज्ञापन

इधर, सोमवार को सुबह से ही मंडियों में किसानों और खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दी। जहां पहले गेंदे का गजरा 12 से 15 रुपये में बिकता था। उसका दाम बढ़कर 20 से 25 रुपये हो गया। वहीं 30 से 40 रुपये के भाव से बिकने वाला बेलपत्र 80 से 90 रुपये किलोग्राम बिका है। कमल का फूल पहले पांच से सात सौ रुपये सैकड़ा मिलता था, जो सावन में 1500 से दो हजार रुपये सैकड़ा हो गया। गुलाब के फूल के भाव में भी उछाल आ गया। पहले चार से पांच सौ रुपये सैकड़े बिकने वाले गुलाब आठ से नौ सौ रुपये सैकड़े बिक रहे हैं। मलदहिया फूल मंडी संचालक विशाल दुबे ने बताया कि फूल मालों की बिक्री में इस समय उछाल आया है। किसानों और ग्राहकों की संख्या मंडी में बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 रुपये लीटर दूध, 150 रुपये में बिकी दही
सावन के पहले सोमवार को दूध और दही का भाव भी चढ़ा रहा। शहर में पांडेयपुर, इंग्लिशिया लाइन, गोदौलिया में लगने वाली दूध मंडी में सोमवार को दूध जहां 75 से 80 रुपये लीटर बिका वहीं दही 130 से 150 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेची गई। सोमवार को जैसे ही दूध की सट्टियां खुलीं वैसे ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूध कारोबारियों ने बताया कि सावन में दूध और दही की मांग बढ़ जाती है। अब सावन भर भाव की यही स्थिति बनी रहेगी। मांग के हिसाब से मंडी में दूध की आवक कम होने से भाव तेज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed