फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The criminal went to the field on the pretext of defecation, escaped by dodging

शौच के बहाने खेत में गया अपराधी, चकमा देकर फरार

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The criminal went to the field on the pretext of defecation, escaped by dodging
पिंडरा। फूलपुर थाने के लॉकअप में बंद अपराधी मंगलवार की सुबह शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार अपराधी के खिलाफ कपसेठी, बड़ागांव समेत अनेक थानों में आधा दर्जन छिनैती, चोरी व लूट के मुकदमे दर्ज थे। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय व इंस्पेक्टर मुन्ना राम ने पुलिस टीम उसकी तलाश में लगा दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को कठिराव चौकी इंचार्ज प्रद्युमभनमणि त्रिपाठी गश्त पर थे। तभी लूट मामलों में फरार अपराधी ढोढईपुर निवासी सचिन सिंह उर्फ सोनी नथईपुर नहर के पास पुलिया पर किसी का इंतजार कर रहा था। सिपाहियों के साथ चौकी इंचार्ज ने पूछताछ और तलाशी की। उसके पास से 315 बोर का कट्टा और एक कारतूस मिला। पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया। मंगलवार की सुबह शौच करने की बात कही तो एक होमगार्ड सड़क पार ले गया। आरोपी सरसों के खेत में छिपते हुए भाग गया। होमगार्ड ने थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अपराधी के साथ दो होमगार्ड की ड्यूटी थी, लेकिन एक होमगार्ड ड्यूटी का समय खत्म होने की बात कह कर घर चला गया। होमगार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की कार्यवाही चल रही है। सीओ पिंडरा ने बताया कि लापरवाही करने वाले होमगार्डोँ के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जा रही है। जिसपर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed