फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The court of Maa Kushmanda shone with golden flowers, and devotion flowed to the tune of the shehnai and flute.

Varanasi News: स्वर्ण पुष्पों से चमका मां कूष्मांडा का दरबार, शहनाई और बांसुरी की तान पर बही भक्ति की रसधार

Thu, 10 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The court of Maa Kushmanda shone with golden flowers, and devotion flowed to the tune of the shehnai and flute.
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को स्वर्ण पुष्पों से मां का शृंगार हुआ। मंदिर के गर्भगृह को सुगंधित फूलों से सजाया गया। मां को बनारसी साड़ी और गुड़हल के फूल अर्पित कर उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान मां के स्वर्णिम आभा का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। देर रात तक भक्तों के दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में कलाकार अदिति चटर्जी के कथक नृत्य से हुई। इसके बाद सायंकालीन सत्र में 21 युवा कलाकारों ने अपनी भजनों की सुर सरिता बहाई। जय जगबंदिनी विश्व विनोदिनी... भजन से मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय हो गया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी। रात में एक घंटे तक मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की आरती हुई। मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित हुए। आरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर परिसर में जय माता दी और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे। मंदिर में भजन कीर्तन के समय पांव रखने की भी जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम में मां दुर्गा को बैंजो, तबला, शहनाई, सैक्सोफोन और बांसुरी की धुन सुनाई गई। आयोजक बिंदु दूबे व मानसी दूबे तथा संयोजक विशेश्वर झा (सोनू महाराज) ने सभी कलाकारों व उपस्थित भक्तों का अभिनंदन किया। देर रात तक भक्तगण भजनों की स्वरलहरियों में झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मनोज तिवारी सुनाएंगे भजन
दुर्गा मंदिर में वार्षिक संगीतमयी शृंगार महोत्सव की तीसरी व अंतिम निशा बृहस्पतिवार को मंदिर में भरतनाट्यम नृत्य और स्थानीय कलाकारों के भजनों की प्रस्तुति होगी। रात 8 से 9 बजे आरती के बाद मुख्य सांसद मनोज तिवारी मृदुल भजन गाएंगे। इसके अलावा अन्य कलाकार भी भजनों की सुर सरिता बहाएंगे।

पं. गणेश प्रसाद मिश्र के शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
दुर्गा मंदिर में आयोजित संगीत समारोह में शास्त्रीय गायक पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने राग बैरागी भैरव में देवी स्तुति व बड़ा ख्याल हे जोगिया मेरे द्वारे आए से शुभारंभ किया। उन्होंने देवी वंदना मां शारदे प्रस्तुत की। इसके बाद पारंपरिक कजरी तरसन जी आरा हमार व बदरिया घेरी आई ने बनारसी रंग घोला। तबले पर सिद्धांत मिश्र, बांसुरी पर डॉ. सनीश, सारंगी पर ओम मिश्र और सहगायन में शुभ व सुरांश ने उत्कृष्ट संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed