फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The course is not completed, the turn of the exam has come

कोर्स पूरा हुआ नहीं, आ गई परीक्षा की बारी

Sat, 07 May 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The course is not completed, the turn of the exam has come
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं जून से शुरू होंगी। जबकि मार्च में ही विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के मन में सवाल आ रहा है कि कब कोर्स पूरा होगा और कब परीक्षा की तैयारी होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सत्र 2021-22 का पाठ्यक्रम देर से शुरू हुआ। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में तय की गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण व विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षा 22 मार्च से हुई। जो कि अप्रैल के पहले सप्ताह में खत्म हुई। अब सम सेमेस्टर की परीक्षा जून में होगी। विद्यार्थियों के सामने बड़ी समस्या आ रही है कि कोर्स कैसे पूरा होगा और पूरा भी हो गया तो दोहराने का समय नहीं मिलेगा। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं कैसे होंगी।
विज्ञापन

अभी विषम सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। जून में फिर से पेपर होगा। कैसे तैयारी होगी कुछ समझ नहीं आ रहा है। - श्रद्धा जायसवाल
अभी कोर्स पूरा नहीं हुआ है। एक से डेढ़ माह बचे हैं। कोर्स पूरा करना फिर उसे तैयार करना मुश्किल होगा। - श्रुति रस्तोगी
सम सेमेस्टर की पढ़ाई के साथ ही प्रैक्टिकल की कक्षाएं भी शुरू हो गई थी, लेकिन एक माह में दोनों कैसे तैयार होंगे। - अंशिता विश्वकर्मा
थ्योरी तो पूरी हो जाएगी, लेकिन प्रैक्टिकल कैसे पूरा होगा। परीक्षा की तैयारी करना बड़ी चुनौती है। - प्रीति
जल्द से जल्द कोर्स पूरा कराकर पाठ्यक्रमों की पुनरावृत्ति शुरू करा दी जाएगी। ताकि परीक्षा तक बच्चों की बेहतर तैयारी हो सके। - डॉ. अजीत मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed