{"_id":"5661da8f111045c999f428923008da4d","slug":"the-couple-had-three-poisons-including-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत तीन ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत तीन ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह के चलते सूजाबाद में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने सोमवार की भोर में जहर खा लिया। पहले रत्नावली ने किसी बात को लेकर बहू प्रियंका की पिटाई कर दी। इससे नाराज बेटे रोशन ने मां रत्नावली को पीट दिया। विवाद इतना बढ़ा कि रत्नावली और रोशन ने जहर खा लिया।
इसके बाद रोशन ने अपनी पत्नी को भी जहर दे दिया। रोशन ने छोटी बहन को भी जहर देना चाहा लेकिन वह भाग निकली। पुलिस ने तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। गोरखपुर के तिवारीपुर निवासी शिवप्रकाश तिवारी अपनी पत्नी रत्नावली (50), बेटे रोशन (30), बहू प्रियंका (25), छोटा बेटा श्याम और बेटी शिवानी के साथ रामनगर के सूजाबाद में किराए पर रहते हैं। रोशन ट्रक चलाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही था। दो दिन पूर्व शिवप्रकाश गोरखपुर गए थे।
सोमवार की भोर में तीन बजे किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। रत्नावली ने बहू की पिटाई की तो रोशन क्रोधित हो गया। उसने अपनी मां को पीट दिया। विवाद के बाद पहले रत्नावली और बाद में रोशन ने जहर खा लिया। फिर रोशन ने अपनी पत्नी प्रियंका को भी जबरन जहर खिला दिया। उसने बहन शिवानी को भी जहर देना चाहा लेकिन वह भाग गई। रोशन के छोटे भाई श्याम ने सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ रामनगर सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद में तीनों ने जहर खाया है। मामले की जांच की जा रही है।