फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The country's first Disneyland can be built in Banaras on the lines of Hong Kong

हांगकांग की तर्ज पर बनारस में बनेगा डिज्नीलैंड, कई बड़ी एजेंसियों से किया गया संपर्क

Sat, 07 Aug 2021 11:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:19 AM IST
सार

वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और बच्चों और युवाओं को रिझाने के लिए बड़ा केंद्र तैयार करने की योजना है। हांगकांग में डिज्नीलैंड में प्रतिदिन औसतन पांच लाख लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुनिया भर के पर्यटकों को वाराणसी से जोड़ने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
The country's first Disneyland can be built in Banaras on the lines of Hong Kong

विस्तार

आध्यात्मिक और आधुनिक पर्यटन का संगम बन चुकी काशी अब दुनिया भर के पर्यटकों को अपने कलेवर से रिझाने की तैयारी में है। पिंडरा के नागापुर में हांगकांग की तर्ज पर डिज्नीलैंड जैसा बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की ओर से अधिगृहीत 238 एकड़ जमीन पर आधुनिक पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस बड़ी परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार के अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं। वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और बच्चों और युवाओं को रिझाने के लिए बड़ा केंद्र तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन


हांगकांग में डिज्नीलैंड में प्रतिदिन औसतन पांच लाख लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुनिया भर के पर्यटकों को वाराणसी से जोड़ने की कवायद की जा रही है। फिलहाल गंगा घाट, सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस आने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आते हैं। पिंडरा में डिज्नीलैंड के साथ ही सांस्कृतिक केंद्र और भोजपुरी फिल्म के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना पर विमर्श जारी है। डिज्नीलैंड के लिए कई बड़ी एजेंसियों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र भी विकल्प
नागापुर में प्रदेश सरकार की ओर से सांस्कृतिक केंद्र और फिल्म सिटी निर्माण का भी प्रस्ताव दिया जा चुका है। एक ही जगह विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े आयोजनों के लिए केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने बजट में 180 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। इसमें पार्क, शहर के विभिन्न धरोहर और पारंपरिक उत्सवों का आयोजन किया जाएगा। कार्ययोजना पर संस्कृति विभाग से भी सुझाव मांगा गया है। कोरोना के कारण पिछले साल में ब्रेक लगने से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागापुर में 200 एकड़ से ज्यादा जमीन पर्यटन विभाग की ओर से अधिगृहीत की गई है। इस जमीन के उपयोग के लिए शासन स्तर पर विमर्श किया जा रहा है।
- दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed