{"_id":"57800e944f1c1be6567fbc0d","slug":"the-corporation-will-include-79-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में शामिल होंगे 79 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में शामिल होंगे 79 गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का दायरा अब बढ़ जाएगा। शहरी सीमा से सटे 79 गांवों को शासन ने शुक्रवार को नगर निगम में शामिल करने के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इन गांवों के शामिल होने के बाद इन गांवों में नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं मिलने लगेंगी। बता दें कि पांच जुलाई की बैठक में गांवाें का आराजी नंबर न होने के कारण शासन ने फाइल लौटा दी थी। इसके बाद शुक्रवार को लखनऊ में बैठक हुई।
वाराणसी नगर निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव की समीक्षा के बाद नगर विकास सचिव ने उसमें कुछ बदलाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द फाइनल प्रस्ताव तैयार कर भेजने को भी कहा है। अपर नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि जिन गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव शासन को दिया गया था, उसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कुछ गांवों में आंशिक संशोधन का निर्देश दिया गया है। उसे ठीक कर लिया जाएगा। अब इन गांवों में बिजली, पानी, सीवेज, पेयजल और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम की सीमा में अभी 90 वार्ड हैं। प्रस्ताव अंतिम तौर पर मंजूर होने के बाद वार्डों का भी दायरा बढ़ जाएगा।
उधर, जानकारों का कहना है कि नए गांवों को शामिल होने केबाद यहां भी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना आसान नहीं होगा। नागरिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की योजनाएं अधर में हैं। गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) हो या फिर सारनाथ में प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी)। एक भी काम पूरा नहीं हो पाया है। एसटीपी का काम शुरू हो चुका है लेकिन अभी बनने में समय लगेगा। वहीं सारनाथ में अभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूडीपी) का काम प्रारंभ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अब दायरे में आएंगे ये गांव ः तरना, गनेशपुर, हटिया, छतरीपुर, चुप्पेपुर, होलापुर, परमानंदपुर, लोढ़ान, बांसदेवपुर, अहमदपुर, हरिहरपुर, सरसवां, कानूडीह, दांदूपुर, हरबल्लभपुर, संदहा, हिरामनपुर, रूस्तमपुर, तिलमापुर, आशापुर, लेढ़ूपुर, रसूलपुर, रघुनाथपुर, दीनापुर, सलारपुर, खालिसपुर, कोटवा, सरायमोहाना, डोमरी, सूजाबाद, चुरामनपुर, मढ़ौली, ककरमत्ता, जलालीपट्टी, पहाड़ी, गनेशपुर, कंचनपुर, भिखारीपुर कला, भिखारीपुर खुर्द, चांदपुर आंशिक, महेशपुर, शिवदासपुर, तुलसीपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा, फुलवरिया, बड़ागांव अव्वल, नाथूपुर, बनवारीपुर, लमही, मढ़वा, रसूलपुर, सोएपुर, हासिमपुर, रमदत्तपुर, गोइठहां, रजनहिया, हृदयपुर, हसनपुर, सिंहपुर, मुगदरपुर, खजुही, फरीदपुर, बकसड़ा, खरगपुर, मठमठियां, भगवानपुर, डाफी आंशिक, छित्तूपुरा, सुसुवाही, चितईपुर, अखिलेशपुर, करौंदी, सीरगोवर्धन, नासिरपुर, नुआवं, कंदवा और पोंगलपुर।