{"_id":"6509ebc21e48470c4406c9f4","slug":"the-corporation-has-not-been-charging-license-fee-surcharge-from-the-citys-businessmen-for-5-years-varanasi-news-c-20-vns1013-365911-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नगर के कारोबारियों से 5 वर्षों से लाइसेंस फीस का अधिभार नहींं वसूल रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नगर के कारोबारियों से 5 वर्षों से लाइसेंस फीस का अधिभार नहींं वसूल रहा निगम
विज्ञापन
नगर निगम गृहकर वसूली के लिए आम जनता को नोटिस भेज रहा है। मगर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कारोबारियों से पांच वर्षों से लाइसेंस फीस का अधिभार नहींं वसूल रहा।
शहर के अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक के लाइसेंस फीस में देरी पर लगने वाले अधिभार पर नगर निगम ने छूट देते हुए अधिभार घटाकर 50 से 10 फीसदी कर दिया था। फिर भी स्वास्थ्य कारोबारी इसे जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 25 जुलाई को आईएमए के डाक्टरों ने मेयर और नगर आयुक्त से मिलकर आग्रह किया था कि अधिभार माफ किया जाए या इसे पांच प्रतिशत किया जाए। इस पर नगर निगम प्रशासन ने 40 फीसदी की छूट दे दी थी। साथ ही शुल्क जमा करने के लिए आईएमए में कैंप लगाने की बात की गई थी। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।
लाइसेंस फीस का भार 2.5 करोड़ हुआ
नर्सिंग होम और क्लीनिक के क्षेत्रफल व बेड की संख्या के आधार पर नगर निगम की ओर से लाइसेंस फीस ली जाती है। इसकी तारीख बीतने के बाद बतौर अधिभार (सरचार्ज) कुल अनुज्ञा शुल्क का 50 प्रतिशत और बतौर विलंब शुल्क के रूप में देना पड़ता है। कोविड के चलते कई नर्सिंग होम और क्लीनिक ने यह लाइसेंस फीस जमा नहीं की थी। इसके चलते नर्सिंग होम और क्लीनिक पर विलंबित लाइसेंस फीस का भार बढ़ता जा रहा है। तकरीबन यह 2.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
लाइसेंस फीस पर लगने वाले 50 प्रतिशत अधिभार को समाप्त करने की मांग की गई थी। मेयर ने बतौर टोकन शुल्क के रूप में पहले की तरह जमा कराने को कहा था। अभी इस संबंध में नगर निगम की ओर से कोई पत्र नहीं आया है। जल्द ही बैठक कर मामले को हल कराया जाएगा।-डॉ. राहुल चंद्रा, अध्यक्ष आईएमए
लाइसेंंस फीस के लिए अधिभार लेने का प्रावधान है। इसे छोड़ा नहीं जाएगा। डॉक्टरों की ओर से आग्रह किया गया है, लेकिन अभी इस पर आगे चर्चा नहीं हो पाई है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा।-राजीव कुमार राय, अपर नगर आयुक्त
आईएमए की मांगें
- बायोमेडिकल वेस्ट उठाने वाली निजी संस्थाओं का एकाधिकार समाप्त हो।
- इसके लिए सभी नियामकों की बैठक बुलाई जाएगी।
- आईएमए बनारस शाखा चेतगंज का भवन शुल्क स्वकर प्रणाली से जमा कराया जाएगा।
एक नजर में
1800 आईएमए में पंजीकृत डॉक्टर
500 नर्सिंग होम, अस्पताल
800 क्लीनिक
250 डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्सरे, सीटी स्कैन, जांच केंद्र