{"_id":"5e2d5fa68ebc3e4b5703b47b","slug":"the-congress-made-a-conscious-march-by-taking-out-the-constitution-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने संविधान मार्च निकालकर किया जागरूक, वक्ताओं ने कहा- देश का संविधान ही हमारा पवित्र ग्रंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने संविधान मार्च निकालकर किया जागरूक, वक्ताओं ने कहा- देश का संविधान ही हमारा पवित्र ग्रंथ
Sun, 26 Jan 2020 03:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Jan 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई रैली
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम जनमानस में संविधान के प्रति जागरूकता के लिए कांग्रेस ने भारत माता मंदिर से संविधान मार्च निकाला। शपथ के साथ मार्च पटेल चौराहा पर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि देश का संविधान ही हमारा पवित्र ग्रंथ है। इसका सम्मान देश के हर नागरिक को उसी तरह करना चाहिए, जैसे हम अपने धार्मिक ग्रंथ का करते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मार्च शुरू होने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयशंकर पांडेय ने संविधान की उद्देशिका पढ़ी। शपथ दिलाई कि हम अपने शुद्ध अंत:करण से सदैव देश के संविधान के प्रति पूरी निष्ठा और आस्था रखेंगे तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। मार्च में शामिल नेताओं ने हाथों में मेरी जान संविधान, मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना, एकता और समरसता संविधान की विशेषता जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। संयोजन अमृता पांडेय व पुनीत मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री अजय राय, बैजनाथ सिंह, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, भूपेंद्र प्रताप सिंह, गणेश शंकर पांडेय, कन्हैया त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, मणींद्र मिश्रा, संजय चौबे, रामसुधार मिश्र, राजेश्वर पटेल, मनोज द्विवेदी, राघवेंद्र चौबे, सीताराम केशरी, अतुल मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन