फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The condition of government hospitals in Varanasi is bad, only three days a week for ultrasound, months of wai

Varanasi: सरकारी अस्पतालों में सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड, बीएचयू में एमआरआई के लिए डेढ़ माह की वेटिंग

Sun, 26 Nov 2023 11:56 AM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Nov 2023 11:56 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में एमआरआई और कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी तारीख मिल रही है। शनिवार की दोपहर स्वागत कक्ष में जांच का फार्म लेकर मरीज पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड के लिए 29 नवंबर से एक दिसंबर तक का समय दिया गया।

विज्ञापन
The condition of government hospitals in Varanasi is bad, only three days a week for ultrasound, months of wai
सर सुंदर लाल हॉस्पिटल बीएचयू में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच की सुविधा पटरी से उतरी है। जिले के सरकारी अस्पतालों में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड और एक्सरे हो पाता है। इसी तरह बीएचयू के अस्पताल में एमआरआई की लंबी वेटिंग है। डेढ़ महीने बाद जांच कराने के लिए बुलाया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड में चार से दस दिन की वेटिंग है। 

विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल : एमआरआई और कलर डॉप्लर के लिए मिल रही तारीख

बीएचयू अस्पताल में एमआरआई और कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी तारीख मिल रही है। शनिवार की दोपहर स्वागत कक्ष में जांच का फार्म लेकर मरीज पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड के लिए 29 नवंबर से एक दिसंबर तक का समय दिया गया। एमआरआई के लिए एक से डेढ़ महीने का समय दिया जा रहा है। बहुत प्रयास के बाद किसी की जांच उसी दिन हो जा रही है, लेकिन सामान्य मरीजों को दी तारीख पर ही आना पड़ता है।

विज्ञापन

 

मंडलीय अस्पताल : बिना एक्सरे कराए लौटना मजबूरी

कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में सप्ताह के तीन दिन ही एक्सरे हो पाता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। दरअसल, मंडलीय अस्पताल में टेक्नीशियन नहीं है। शास्त्री अस्पताल रामनगर से टेक्नीशियन को सोमवार, बुधवार और शुक्रवार बुलाया जाता है, फिर जांच होती है। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को जांच नहीं हो पाती है। एसआईसी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि टेक्नीशियन के लिए शासन, स्थानीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। फिलहाल, जो व्यवस्था है, उसमें बेहतर व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The condition of government hospitals in Varanasi is bad, only three days a week for ultrasound, months of wai
सर सुंदर लाल हॉस्पिटल बीएचयू भीड़। - फोटो : ANI

जिला अस्पताल : ट्रॉमा सेंटर में नहीं होती खून जांच, एक्सरे के लिए इंतजार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बनाए गए ट्रॉमा सेंटर में खून की जांच नहीं हो पाती है। इस कारण इमरजेंसी में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले 24 घंटे ब्लड सैंपल लिया जाता था, लेकिन पिछले कई दिनों से सुविधा बंद है। अब बाहर से पैथालॉजी जांच कराना मजबूरी है।
 

शास्त्री अस्पताल : नहीं होती थॉयरायड जांच, अल्ट्रासाउंड में दस दिन की तारीख

शास्त्री अस्पताल रामनगर में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर तक के मरीज आते हैं। यहां पैथालॉजी में थाॅयरायड जांच नही हो पाती है। इसके पीछे मुख्य वजह मशीन का न होना है। अल्ट्रासाउंड भी मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार ही होती है। शनिवार को जांच करवाने आए मरीजों को 12 दिसंबर तक की डेट दी गई। मरीजों ने दो-तीन दिन में जांच करवाने का अनुरोध किया, लेकिन बात नहीं बनी।

The condition of government hospitals in Varanasi is bad, only three days a week for ultrasound, months of wai
वाराणसी में कबीरचौर मंडलीय अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

महिला अस्पताल : मंडलीय अस्पताल के भरोसे पैथालॉजी जांच

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में महिलाओं की पैथालॉजी जांच नहीं हो पा रही है। सबको मंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है। महिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर थाॅयरायड, हार्मोन से जुड़ी जांचें लिखती हैं। मंडलीय अस्पताल में महिलाओं को सामान्य मरीजों की तरह इंतजार करना पड़ता है। जांच के बाद दो दिन में रिपोर्ट मिलती है।

केस-1

शास्त्री अस्पताल रामनगर में पेट दर्द की शिकायत लेकर आए विजय कुमार ने ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया तो अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी गई। पर्चा लेकर जांच कक्ष में जाने पर विजय को 12 दिसंबर की डेट दी गई। पहले तो तुरंत जांच कराने का प्रयास किया, लेकिन बाद में घर चला गया।

केस-2

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में चौबेपुर निवासी रामगुलाम ने किसी तरह एक्सरे तो करा लिया, लेकिन जांच के लिए भटकना पड़ा। सुबह 9 बजे जांच कराने के बाद दोपहर दो बजे तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि जब रिपोर्ट मिलेगी, तब डॉक्टर को दिखा सकेंगे।
 

सरकारी अस्पतालों में पैथालॉजी जांच की जो भी समस्याएं हैं, उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। एक-एक करके सभी समस्याएं दूर की जाएंगी। टेक्नीशियन की तैनाती कराई जाएगी। पैथालॉजी जांच की मशीनें भी मंगवाई जाएंगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed