फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city parikrama journey of the statue came out with a bang

गाजे-बाजे के साथ निकली प्रतिमा की नगर परिक्रमा यात्रा

Fri, 01 Jul 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The city parikrama journey of the statue came out with a bang
नवापुरा (दारानगर) स्थित नवदुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी एवं श्री हनुमान जी की नवीन प्रतिमा की स्थापना एवं शृंगार के दूसरे दिन नगर परिक्रमा यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को परिक्रमा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। परिक्रमा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बड़ागणेश, नरहरपुरा, डीएवी कालेज, दारानगर, मध्यमेश्चर होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा मां भगवती व हनुमान जी की आरती उतारी।
विज्ञापन

प्रात: प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के क्रम में कर्मकांडी पं. प्रभुनाथ तिवारी के आचार्यत्व व वीरेंद्र वर्मा की यजमानी में आवाहित देवताओं का पूजन, देवी ब्रह्मचारिणी व हनुमान जी की प्रतिमा का स्वपन विधि द्वारा चौरासी कलशों से अभिसिंचन तथा सायं शय्याधिवास कराया गया। प्रथम दिन प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के क्रम में मूर्ति का अंगेभूत पंचांग पूजन, वास्तु पूजन, सर्वप्रधान पीठ पर लिंग्तोभद्र, सर्वतोभद्र पूजन, योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, अग्नि स्थापन, ग्रह पूजन, ग्रह आहुति, स्थापन प्रतिमा की कर्मकुटी, अधिवास, जलाधिवास, अन्नाधिवास, घृताधिवास, शर्कराधिवास के साथ मूर्ति को शयन कराया गया। परिक्रमा यात्रा में विष्णु चौधरी, रविशंकर सिंह, छोटेलाल सेठ, इन्दुशेखर तिवारी, गोविंद सेठ, बलदेव सेठ, विकास सिंह, मनोज पटेल, राजेश यादव, नरेश चक्रवाल, पप्पू चक्रवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed