फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city is locked again for 59 hours, only milk, vegetables and fruits will be available in the morning.

59 घंटे के लिए फिर लॉक हुआ शहर, सुबह सिर्फ दूध, सब्जी और फल ही मिलेंगे

Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
The city is locked again for 59 hours, only milk, vegetables and fruits will be available in the morning.
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर लागू साप्ताहिक बंदी पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। शनिवार सुबह 10 बजे तक सिर्फ दूध, ब्रेड, सब्जी व फल की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस और एंबुलेंस व मरीज वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। शुक्रवार रात 8 बजे से पूर्व ही शहर की दुकानें बंद हो गईं। 59 घंटे तक शहर लॉक रहेगा। अस्पतालों के बाहर मेडिकल स्टोर को छोड़ दिया जाए तो बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस फैंटम दस्ते को भी बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ी। शिवपुर, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, कैंट, तेलियाबाग, सिगरा, लहुराबीर सहित अन्य इलाकों में दुकानें आठ बजे से पहले ही बंद हो गईं।
विज्ञापन

शिवपुर में फैंटम दस्ता निकला, बंद थी दुकानें
शिवपुर, अर्दली बाजार, भोजूबीर इलाके में रात 8 बजे पुलिस गश्त को निकली, लेकिन दुकानें पहले बंद हो गई थी। शटर बंद कर पहले ही दुकानदार घर जा चुके थे।
लहुराबीर पर नहीं दिखा कोई
हमेशा गुलजार रहने वाले लहुराबीर चौराहे पर शाम 7 बजे ही सन्नाटा पसर गया। दुकानदार 7 से 8 बजे के बीच दुकान बंद कर घर निकल गए। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

लंका था शांत, सिर्फ दौड़ रही थी एंबुलेंस
रात 8 बजे लंका चौराहा खाली था। कहीं कोई चहल पहल नहीं थी। सिर्फ सायरन बजाती एंबुलेंस की आवाजाही लगी रही। बीएचयू छोटे गेट के सामने चुनिंदा दवा की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा में चक्रमण करता रहा फैंटम दस्ता
रात 8 बजे सिगरा इलाके में दुकानें बंद मिलीं। फैंटम दस्ता चक्रमण करता मिला। कैंट स्टेशन से आने वाली ऑटो को छूट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed