{"_id":"6aab75c00703bb44bc0bfde3","slug":"kashi-vishwanath-temple-new-ceo-satyam-mishra-appointed-cm-yogi-had-previously-honored-him-for-mahakumbh-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: नए सीईओ बने सत्यम मिश्रा, महाकुंभ में बेहतर प्रबंधन के लिए सीएम योगी ने किया था सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: नए सीईओ बने सत्यम मिश्रा, महाकुंभ में बेहतर प्रबंधन के लिए सीएम योगी ने किया था सम्मानित
Thu, 17 Sep 2026 10:38 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
हरदोई निवासी सत्यम मिश्रा को श्रीकाशी विश्वनाथ ट्रस्ट के नए सीईओ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सत्यम मिश्रा से पहले दो साल सात महीने तक विश्वभूषण मिश्रा सीईओ थे। इससे पहले सत्यम मिश्रा प्रयागराज के एडीएम सिटी के पद पर तैनात रहे।
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ ट्रस्ट के नए सीईओ सत्यम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा श्रीकाशी विश्वनाथ ट्रस्ट के नए सीईओ होंगे। हरदोई निवासी सत्यम मिश्रा 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। महाकुंभ में बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हें सम्मानित भी किया था। सत्यम मिश्रा से पहले दो साल सात महीने तक विश्वभूषण मिश्रा सीईओ थे।
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा 2017 में पहली बार बरेली के डिप्टी कलेक्टर बने। उसके बाद 25 जुलाई 2022 तक इसी पद पर रहे लेकिन इस बीच तीन जिलों में तबादले हुए। वह बरेली के बाद गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर रहे।
विज्ञापन
इसके बाद 26 जुलाई 2022 में रामपुर के सिटी मजिस्ट्रेट और एक सितंबर 2023 को मुरादाबाद में एडीएम रहे। पिछले साल छह जनवरी को प्रयागराज के एडीएम सिटी बने। पेपर लीक मामले को लेकर तीन महीने पहले प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के सर्किट हाउस के कार्यक्रम को रोकने पर इनके साथ लंबी बहस हुई थी।
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा के पहले विश्वनाथ मंदिर के सीईओ रहे विश्वभूषण का तबादला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव के पद पर किया गया है।